Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 August : RDS College में एनएसएस स्पेशल कैंप का दूसरा दिन:-

NSS Camp RDS College


स्पेशल कैंप के दूसरे दिन के मुख्य वक्ता इतिहास विभाग के डॉ ललित किशोर ने “लर्निंग आफ क्रिएटिव स्किल्स” विषय पर बोलते हुए कहा कि सृजनात्मकता एक बेहतर कौशल है। क्रिएटिविटी नए विचारों को विकसित करने व दक्षता बढ़ाने का महत्वपूर्ण स्किल्स है। यह युवाओं में कार्यों को करने के दिलचस्प तरीके खोजने में सक्षम बनाती है। क्रिएटिविटी युवाओं में अवश्य भी प्रदान करता है। उन्होंने छात्रों को स्किलस के व्यावहारिक पहलुओं को बताया और कहा कि क्रिएटिविटी युवाओं को प्रयोग करने, संबंध बनाने, नेटवर्किंग तैयार करने, सवाल पूछने एवं अवलोकन करने में सक्षम बनाता है।

NSS Camp RDS College  एनएसएस स्पेशल कैंप का दूसरा दिन...
NSS Camp RDS College एनएसएस स्पेशल कैंप का दूसरा दिन…

NSS Camp RDS College एनएसएस स्पेशल कैंप का दूसरा दिन…


*छात्र-छात्राओं ने भी क्रिएटिविटी विषय पर अपने अनुभव एवं विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने विषय प्रवेश कराया और कहा कि सात दिनों तक चलने वाले इस विशेष शिविर में विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा छात्रों का ज्ञानवर्धन किया जाएगा।

Advertisements
RDS College
RDS College

प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा


प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि एनएसएस के मेधावी एवं मेहनती छात्र गांव-गांव में जागरूकता फैलाकर समाज सेवा का उत्तम उदाहरण पेश कर रहे हैं। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

RDS College
RDS College


कार्यक्रम के प्रथम सत्र में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने सुस्ता ग्राम में जाकर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया। “मेरी मिट्टी मेरा देश” मिशन के अंतर्गत गांव में लगभग सौ पौधे लगाए, जिनमें ग्रामीणों की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही। पौधरोपण में आलोक, अनमोल, आकाश, कृष्णा,रत्ना, गुंजा, आरती, अंजलि, शिल्पी, आंचल, तान्या, चंद्रविवेक, सतीश, रानी, जिज्ञासा, हर्षित राणा, सुमित, सुनिधि, पवन गुप्ता आदि ने भाग लिया।


*एनएसएस स्वयंसेवक सतीश कुमार ने स्टेशन पर स्थित कचरा को साफ किया।
*इसके बाद कॉलेज परिसर में योग मोटिवेटर श्री शिवानंद वत्स ने सेल्फ डिफेंस के तरीके को बताया। कार्यक्रम का समापन स्वयंसेवकों ने एनएसएस का गीत गाकर किया।

#nss #rdscollege #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.