Muzaffarpur 14 September : Boat Capsizes in Muzaffarpur मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी में एक नाव के अनियंत्रित होकर डूबने की खबर है.बताया जा रहा है इसमें लगभग 30 लोग सवार थे जिसमे ज्यादातर बच्चे ही थे. बागमती की धारा में नव डूबने लगी और कुछ लोगों को बचाया भी गया है.
घटना मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद मधुरपट्टी घाट के पास की है. मौके पर एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में लगी है.यह भी एक संयोग है की आज मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा कर रहे हैं. उन्होंने बताया की हर जरुरी सरकारी सहायता प्रदान किया जायगा.

गावंवालों का कहना है की पूल नहीं रहने के कारण नाव का उपयोग करते हैं और नाव पर ज्यादा लोग होने से इस तरह की घटना होने को आशंका बनी रहती है.
जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर ने जानकारी दी की घटना 11 बजे के आसपास की है. एनडीआरफ और एसडीआरफ की टीम घटनास्थल पर पहुँच गई है.हालाँकि लोगों ने बताया की 1 से 2 घंटे बाद स्थानीय पुलिस पहुंची है.
इस हादसे में कई लोगों को स्थानीय लोगों ने बचाया पर बच्चों की संख्या ज्यादा थी नाव में. 20 बच्चे को निकाला गया है,अन्य बच्चों की तलाश जारी है. स्पस्ट जानकारी शाम तक मिलने की उम्मीद रहेगी.
#boatcapsize #Muzaffarpur #news

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।