Headlines

Ramdhari Singh Dinkar की जन्मजयंती के अवसर पर लंगट सिंह कॉलेज के हिन्दी विभाग में संगोष्ठी

Ramdhari Singh Dinkar Ramdhari Singh Dinkar
Advertisements

Muzaffarpur 23 September : Ramdhari Singh Dinkar राष्टकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मजयंती के अवसर पर लंगट सिंह कॉलेज के हिन्दी विभाग में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी का विषय था राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रासंगिकता।

Ramdhari Singh Dinkar राष्टकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मजयंती-प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने कॉलेज के दिनकर पार्क में राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और हिन्दी विभाग में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक विभाग की गरिमा को अक्षुण्ण रखा है।

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि आज के समय में सिर्फ विज्ञान की शिक्षा से हम मनुष्य के चरित्र का निर्माण नहीं कर सकते हैं इसके लिए भाषा और साहित्य का अध्ययन आवश्यक है। हमें राष्ट्रकवि दिनकर से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। इस अवसर पर हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो प्रमोद कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि दिनकर राग और आग के कवि हैं। उनके साहित्य के पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता है।

Ramdhari Singh Dinkar की जन्मजयंती के अवसर पर लंगट सिंह कॉलेज के हिन्दी विभाग में संगोष्ठी
Ramdhari Singh Dinkar की जन्मजयंती के अवसर पर लंगट सिंह कॉलेज के हिन्दी विभाग में संगोष्ठी

Ramdhari Singh Dinkar राष्टकवि रामधारी सिंह दिनकर – प्राध्यापक डॉ राजेश्वर कुमार

इस अवसर पर हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजेश्वर कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दी आलोचना ने दिनकर के साथ न्याय नहीं किया है। समाज और राष्ट्र ने उन्हें पूरा सम्मान दिया है लेकिन अपनी संकीर्ण मानसिकता के कारण मुख्यधारा की आलोचना ने उन्हें दरकिनार किया है। कॉलेज में राष्ट्रकवि के नाम से स्वाध्याय मंडल चलाने की जरूरत है।इस अवसर पर डा राजेश्वर कुमार ने रश्मिरथी और डा विजय कुमार ने कुरुक्षेत्र का पाठ किया है।

संगोष्ठी को संस्कृत विभाग के डा. राजीव कुमार, दर्शनशास्ञ विभाग के अध्यक्ष डा. राजीव कुमार,अर्थशास्त्र के अध्यक्ष प्रो. जफर सुलतान, डा. नागेंद्र नारायण मिश्रा, डा. अब्बास सहित कई विद्यार्थियों ने भी संबोधित किया। डा. राजेश्वर कुमार ने अंत में सभी का औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन किया।

#dinakar #ramdharisinghdinkar #rastrakavi #lscollege

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *