Headlines

Langat Singh College Muzaffarpur लंगट सिंह कॉलेज में आईटीसी फेस्ट 2023 का आयोजन

Langat Singh College Muzaffarpur Langat Singh College Muzaffarpur
Advertisements

Muzaffarpur 30 September : Langat Singh College Muzaffarpur लंगट सिंह कॉलेज सभागार में कॉलेज के इन्फोटेक क्लब  द्वारा आईटीसी फेस्ट 2023 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को विधिवत शुरुआत प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय, बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री इसराइल मंसूरी, तिरहुत कमिश्नर श्री गोपाल मीणा, बीसीए विभागाध्यक्ष  प्रो टीके डे तथा आईक्यूएसी समन्वयक प्रो राजीव कुमार  द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ.

Langat Singh College Muzaffarpur लंगट सिंह कॉलेज में आईटीसी फेस्ट 2023 का आयोजन
Langat Singh College Muzaffarpur लंगट सिंह कॉलेज में आईटीसी फेस्ट 2023 का आयोजन

Langat Singh College Muzaffarpur प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की इस तरह के फेस्ट के आयोजन से छात्रों में टेक्नोलॉजी के प्रति रुझान बढ़ेगा तथा आईटी के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरो के बारे में जानने का मौका मिलेगा.  प्रो राय ने कहा आज टेक्नोलॉजी का हर किसी के जीवन में खास महत्व है क्योंकि यह न सिर्फ व्यक्ति के विकास में  मदद करती है, बल्कि देश-दुनिया के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही है. प्रो राय ने वीसीए के छात्रों द्वारा टेक क्लब के गठन के पहल को तारीफ करते हुए कहा की इससे छात्रों में  नई तकनीकों को सीखने के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा साथ ही टीम भावना का विकास होगा. 

Service Regularization
Langat Singh College Muzaffarpur लंगट सिंह कॉलेज में आईटीसी फेस्ट 2023 का आयोजन

Langat Singh College Muzaffarpur मुख्य अतिथि आईटी मंत्री श्री इजरायल मंसूरी


मुख्य अतिथि बिहार सरकार के आईटी मंत्री श्री इजरायल मंसूरी ने बिहार की आईटी पॉलिसी शीघ्र ही लागू की जायेगी तथा प्रयास यह है सिर्फ राजधानी पटना में ही नहीं पूरे बिहार में आईटी हब बने. उन्होंने सभागार में उपस्थित सभी छात्रों को विभाग के स्तर पर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा की मुजफ्फरपुर में आईटी पार्क प्रस्तावित है तथा शीघ्र ही इसके लिए अनुमोदन मिल जाने की उम्मीद है.उन्होंने कॉलेज के सौंदर्यीकरण और शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय की तारीफ करते हुए कहा की इनके कार्यकाल में कॉलेज ने अपनी पुरानी गरिमा वापस पाने की दिशा में कई सकारात्मक पहल किए हैं. 

Service Regularization
Langat Singh College Muzaffarpur कमिश्नर श्री गोपाल मीणा

कमिश्नर श्री गोपाल मीणा

कमिश्नर श्री गोपाल मीणा ने कहा कि कंप्यूटर के क्षेत्र में बहुत अवसर है तथा आगे भी रहेंगे. उन्होंने कहा कि भविष्य के युद्ध पारंपरिक युद्ध नहीं होंगे बल्कि साइबर हमको का उपयोग करके लड़ी जाएगी. प्राचार्य प्रो राय के अनुरोध को स्वीकार करते हुए श्री मीणा ने बीसीए के छात्रों को आईटी लॉ पढ़ाने पर सहमति दी. श्री मीणा ने कहा कि उनके प्रयासों से आयुक्त कार्यालय पूर्णत पेपरलेस हो गया है तथा सभी कार्य कंप्यूटराइज्ड संपादित हो रहे है, जिससे लोगो को बहुत सहूलियत हो रही है.

समन्वयक प्रो टीके डे

बीसीए विभाग के समन्वयक प्रो टीके डे ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों के ज्ञान को व्यापक बनाने और समाज से संबंधित वास्तविक जीवन की समस्याओं के लिए समाधान में  कक्षा से परे सीखने की गुंजाइश होनी चाहिए और इन्फोटेक क्लब जैसे प्रयास इसमें मददगार सिद्ध होगा.

प्रो राजीव कुमार

प्रो राजीव कुमार ने इन्फोटेक क्लब को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इंडस्ट्री एक्सपर्ट के व्याख्यान से आईटी सेक्टर के करेंट ट्रेंड्स की जानकारी छात्रों को मिलेगी. छात्रों को गुलरेज आलम,  डॉ शमशीर अली, डॉ नवीन कुमार, प्रशांत कुमार, फैजान आदि ने भी संबोधित किया.

मौके पर डॉ राजीव कुमार,डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ प्रीति, डॉ नीरज कुमार, डॉ मयंक मौसम, इश्तिखार आलम, गोपाल पांडे, प्रिंस शाही, आर्यन राज, अभिषेक शुक्ला सहित इन्फोटेक क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे.

#lscollege #Muzaffarpur #news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *