Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 October :Bihar University News लंगट सिंह कालेज इतिहास विभाग के पूर्व प्राध्यापक एवं बिहार विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति प्रो रघुनाथ झा के निधन पर कॉलेज में शोक सभा आयोजित की गई.

Bihar University News प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय


अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की प्रो रघुनाथ झा के निधन से महाविद्यालय परिवार के साथ ही शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. प्रो राय ने कहा कि प्रो झा की उच्च कोटि के शिक्षाविद् होने के साथ ही एक कुशल सख्त प्रशासक के रूप में उनकी ख्याति थी. प्रति कुलपति के रूप में अपने कार्यकाल में वे शैक्षणिक सुधारो के लिए कड़े कदम उठाने में भी नहीं हिचकिचाते थे. प्रो राय ने कहा कि बीपीएससी द्वारा उनकी नियुक्ति एलएस कॉलेज में 1959 में हुई थी तथा 1980 में पीजी विभाग में जाने तक यहां प्राध्यापक रहे. प्रो राय ने कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उनको प्रतिबद्धता वर्तमान पीढ़ी के शिक्षको के लिए प्रेरणा स्रोत है. उन्होंने कहा कि उनके पुत्र और विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलानुशासक प्रो अजीत कुमार उनकी समृद्ध शैक्षणिक विरासत और प्रशासनिक कौशल को आगे बढ़ाने में सफल रहे हैं.

Bihar University News पूर्व प्रति कुलपति प्रो रघुनाथ झा के निधन पर लंगट सिंह कालेज  में शोक सभा
Bihar University News पूर्व प्रति कुलपति प्रो रघुनाथ झा के निधन पर लंगट सिंह कालेज में शोक सभा

इतिहास विभाग की अध्यक्ष प्रो पुष्पा कुमारी ने कहा कि प्रो रघुनाथ झा छात्रों के मार्गदर्शन के लिए सदैव तत्पर रहते थे. शोकसभा में दिवंगत आत्मा के सम्मान में 2 मिनट का मौन भी रखा गया. शोकसभा में प्रो गोपालजी, प्रो ओपी रमण, प्रो फैयाज अहमद, डॉ एनएन मिश्रा, डॉ राजीव कुमार, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ अर्धेंदु, डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, डॉ कुमार बलवंत सहित अन्य मौजूद रहे।

Advertisements

#Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.