Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 October : College Inspection in Bihar University आरबीबीएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ ममता रानी ने रामदयालु सिंह महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के वर्ग संचालन और प्रायोगिक कक्षा का अवलोकन किया। लाइब्रेरी, लैब, सेमिनार हॉल, कंप्यूटर लैब और आधारभूत सुविधाओं सहित कई बिंदुओं पर उन्होंने पड़ताल की। वहीं कार्यालय में पहुंचकर छात्र एवं शिक्षकों की उपस्थिति पंजी, कैश बुक आदि की जांच की।

सरकार एवं राजभवन के निर्देशों का पालन हर हाल में सुनिश्चित हो, छात्रों की उपस्थिति बढे-डॉ ममता रानी

College Inspection in Bihar University आरडीएस कॉलेज का हुआ निरीक्षण
College Inspection in Bihar University आरडीएस कॉलेज का हुआ निरीक्षण

College Inspection in Bihar University डॉ ममता रानी


उन्होंने बताया कि कॉलेज समग्र रूप से अच्छा चल रहा है। डॉ ममता रानी ने बताया कि सभी शिक्षक, अतिथि शिक्षक एवं कर्मचारी कॉलेज प्रबंधन एवं शैक्षिक गतिविधि में अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। डॉ ममता रानी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि नए पाठ्यक्रम के अनुसार अपने आप को अपडेट करें और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाने में अग्रणी भूमिका निभायें। सरकार और राजभवन के निर्देश का पालन करते हुए हर हाल में 75% से अधिक छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने पर बल दें।

Advertisements
College Inspection in Bihar University
College Inspection in Bihar University आरडीएस कॉलेज का हुआ निरीक्षण

College Inspection in Bihar University प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा


प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि लगातार निरीक्षण कार्य होने से कॉलेज में कमी का पता चलता है और अच्छा काम करने की प्रेरणा भी मिलती है। कॉलेज के सभी वरीय शिक्षक, बीपीएससी से आए शिक्षक एवं अतिथि शिक्षक गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार, राज भवन व विश्वविद्यालय के निर्देशों का अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान दिए गए सुझाव को त्वरित गति से अमल में लाया जाएगा।

मौके पर डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ राजीव कुमार, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू कुमारी, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ ऋतुराज वर्मा, श्री पंकज भूषण आदि मौजूद थे।

#Biharuniversity #muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.