Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 18 October : Bihar University News लंगट सिंह कालेज इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष, कालेज शिक्षक संघ के पूर्व महासचिव, बिहार विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष, बुस्टा के पूर्व महासचिव और विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. ( डॉ. ) विवेकानन्द शुक्ला के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई।


वक्ताओं ने प्रो शुक्ला के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनसे जुड़ी यादें साझा की.

Bihar University News प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की प्रो शुक्ला के निधन से महाविद्यालय परिवार के साथ ही शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है.

Advertisements
Bihar University News लंगट सिंह कालेज में पूर्व कुलसचिव प्रो. ( डॉ. ) विवेकानन्द शुक्ला के निधन पर शोक सभा


प्रो राय ने कहा कि अकादमिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के साथ ही अपनी प्रशासनिक क्षमता और कुशल नेतृत्व से हमेशा शिक्षको, छात्रों और कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहते थे. शिक्षक संघों का उन्होंने कुशल नेतृत्व किया तथा उस दौरान शिक्षको को समस्याओं को हल करने में महत्वपूर्ण पहल की.

Bihar University News

प्रो राय ने कहा कि प्रो शुक्ला सेवानिवृत होने के बाद भी अध्ययन अध्यापन से जुड़े रहे तथा अपने छात्रों के विषयगत तथा अन्य किसी भी मार्गदर्शन के लिए सदैव सुलभ रहते थे. प्रो राय ने कहा कि उनका सहज सौम्य व्यक्तित्व, शिक्षण के प्रति समर्पण और शैक्षणिक प्रबंध कौशल सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है.

शोकसभा में दिवंगत आत्मा के सम्मान में 2 मिनट का मौन भी रखा गया. शोकसभा में प्रो जयकांत सिंह, प्रो सुनील मिश्रा, प्रो पुष्पा कुमारी, डॉ राजीव कुमार, डॉ दिलीप कुमार आदि ने भी उनसे जुड़ी यादें साझा की. मौके पर प्रो राजीव कुमार, प्रो राजीव झा, प्रो विजय कुमार, प्रो ओपी रमण, प्रो पियूष वर्मा, डॉ एनएन मिश्रा, डॉ नवीन कुमार, ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे।

#biharuniversity #news #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.