Bihar News: Bettiah Accident भीषण सड़क दुर्घटनामें 3 लोगों की मौत
February 14, 2022 | by Goltoo
बिहार के बेतिया जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गयी. हादसा बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा चौक के पास का है. सोमवार की सुबह करीब 11 बजे यह हादसा हुआ जब तेज रफ्तार से आ रही एक हाइवा और बाइक की टक्कर हो गयी. हाइवा ने बाइक को कुचल दिया जिससे बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी.माता पिता और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई
सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे .घटना हाईवे पर हुई.घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और बाइक सवार जख्मी को लेकर अस्पताल जाने की तैयारी करने लगे लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी. तीनो लोगों ने दम तोड़ दिया था.
हादसे के बाद हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय लोग ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को कब्जे में लेने की कोशिश में जुटी है। मृतकों की पहचान नवार कला बरवा ओझा गांव निवासी अहमद आजाद मियां (36), पत्नी शहनाज खातून (34) और उनके बेटे के रूप में हुई।

#Bettiahnews #Biharnews

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all