Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 25 November : Bihar University News बिहार विश्वविद्यालय में वित्त रहित शिक्षकों का धरना समाप्त।
*आज से मूल्यांकन कार्य शुरू शुरुआत हो गई।

Bihar University News धरना वापस लिया


वितरहित शिक्षको ने कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक से वार्ता के बाद अपना धरना वापस ले लिया।


कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं मूल्यांकन निदेशक कल्याण झा के प्रयास से संघ के साथ वार्ता की गई जिसमें दोनो संगठन के शिक्षको ने भाग लिया। वार्ता में प्रो सत्येंद्र सिंह ‘टुनटुन’, प्रो धर्मेन्द्र चौधरी,महिला शिक्षिका प्रो बबिता, डॉ सीमा कुमारी, डॉ नीलम कुमारी, अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने भाग लिया । वार्ता में निम्नलिखित निर्णय लिए गए। *80 कॉपी देखने की अनिवार्यता खत्म होगी।

Advertisements
Bihar University News
Bihar University News


*सभी शिक्षक प्रतिदिन 40 कॉपी का मूल्यांकन करेंगे।
*मूल्यांकन दर, होल्टेज दर संशोधन कर नए रुप में लागू जाएगी। इसके लिए वितरहित शिक्षको के समुह से 6सदस्यीय कमिटी का गठन कर निर्णय लिया जाएगा।

कुलपति के आने पर नई कमेटी वार्ता कर भुगतान दर सुनिश्चित करेगा।
नए संशोधित दर को परीक्षा बोर्ड से पास कराया जाएगा।
सफल वार्ता के लिए शिक्षक संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।
मौके पर डॉ रणविजय, डॉ सुनील कुमार, डॉ अशोक कुमार समेत वितरहित कॉलेज के सभी शिक्षक मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.