Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 May : मुजफ्फरपुर में कल रात बखरा वैशाली रोड में एक कार ने 20 से ज्यादा लोगों को रौंद दिया. किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. कार, पूजा में जा रहे लोगों की भीड़ में घुस गई और अनियंत्रित होकर लोगों को कुचलते हुए गढ्ढे में जा गिरी. घटना के बाद अफरा तफरी मच गई.


सुधीर ठाकुर के घर पर बसावन भुइयां की पूजा होनेवाली थी उफरौल गांव में .सभी पुरुष औरत इस सिलसिले में मंदिर की तरफ जा रहे थे इसी बीच वैशाली की तरफ से एक अनियंत्रित कार भीड़ में घुसती हुई लोगो को चोट पहुंचाती हुई, खुद एक गढ्ढे में जा गिरी.कार में ड्राइवर के अलावा दो सवारी थे. कार को गढ्ढे से निकलने की तयारी चल रही है. घटना के बाद लोग चीखने चिल्लाने लगे,अफरा तफरी मच गई.घायलों को सरैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.


घटना के बाद सरैया पुलिस मौके पर पहुँच घायलों के इलाज में लग गई.कार को जब्त करने की तयारी चल रही.कार सरैया का ही बताया जा रहा.किसी ने कहा की नशे के करना दुर्घटना हुई, किसी ने कहा नींद आने से.पुलिस छानबीन कर रही.
घायलों के नाम हैं -सुधीर ठाकुर की भाभी उर्मिला देवी, पुत्र अभिषेक ठाकुर, पोता मुन्ना कुमार, बैद्यनाथ ठाकुर की पत्नी, अशोक बैठा की पत्नी, दिनेश बैठा की पत्नी, दिनेश राम की पत्नी, गब्बर राम की पत्नी, (पूजा कराने वाले भगत की पूरी टीम) की टीम के सभी सदस्य समेत करीब 20 लोग घायल है।

Advertisements

#Muzaffarpurnews #Biharnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.