School Hockey Muzaffarpur 2nd Day Report मुजफ्फरपुर U-19 चैंपियन
November 26, 2023 | by Goltoo
Muzaffarpur 26 November: कला संस्कृति युवा विभाग बिहार एवं मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में School Hockey Muzaffarpur बिहार स्कूल हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस स्टेडियम में किया जा रहा है.







आज खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 6 मैच खेले गए. U-19 कैटिगरीज में मुजफ्फरपुर और पूर्णिया के बीच पहला मैच हुआ जिसे मुजफ्फरपुर एकलव्य की टीम ने 3-0 से जीत लिया. एकलव्य मुजफ्फरपुर और खगड़िया के बीच U-19 का फाइनल मैच खेला गया जिसे एकलव्य मुजफ्फरपुर ने 2-0 से जीत चैंपियन बनी. अंडर 19 कैटेगरी में केवल तीन टीमें ही भाग ली थी.पूर्णिया मुजफ्फरपुर और खगड़िया की टीम.



State Level School Hockey Muzaffarpur विद्यालय हॉकी https://t.co/wFBlWmbZZ4 #hockey #Muzaffarpur #goltoo
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 25, 2023
आज खेल के दूसरे दिन 6 मैच खेले गए जिसमें U-17 कैटेगरी में भोजपुर और सिवान के बीच मैच खेला गया. सिवान ने 3-0 से भोजपुर को पराजित किया. U-17 के एक अन्य मैच में वैशाली और सहरसा के बीच खेला गया. जिसे सहरसा ने 2-0 से जीत हासिल की.


#Bihar #Muzaffarpur में मध् निषेध विभाग द्वारा नशामुक्त बिहार #marathon का आयोजन किया गया। #goltoo @DM_Muzaffarpur pic.twitter.com/d4j0goY7SL
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 23, 2023

U-17 का सेमीफाइनल एकलव्य मुजफ्फरपुर और रोहतास के बीच खेला गया. एकलव्य मुजफ्फरपुर ने रोहतास को 10-0 से हरा दिया. अंडर 17 कैटेगरी के एक अन्य मैच में सहरसा ने सिवान को 6-0 से पराजित किया.



स्कूल हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन 27 नवंबर जो अंतिम दिन है, जिसमें खगड़िया और पूर्णिया के बीच U-19 के तीसरे स्थान के लिए मैच खेले जाएंगे. अंडर 17 का सेमीफाइनल सहरसा और बक्सर के बीच खेला जाएगा.


एकलव्य मुजफ्फरपुर U-17 के फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है. सहरसा और बक्सर के विजेता से एकलव्य मुजफ्फरपुर का U-17 फाइनल खेला जाएगा.

अंडर 14 में भी कम टीम थी जिसका फाइनल मैच 27 नवंबर को सहरसा और बक्सर के बीच खेला जाएगा.



मैच के हाइलाइट्स Omg Bihari यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all