Muzaffarpur 26 June : Muzaffarpur District Cricket League में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी (ए) ने बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी रेड को 24 रन से हराया। स्वर्णमोल ने 80 रन की शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
Muzaffarpur District Cricket League
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय परमानंद सिंहा उर्फ बमबम भईया अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग (Muzaffarpur District Cricket League) में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी (ए) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी रेड को 24 रन से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। इस जीत के साथ पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी (ए) ने प्रतियोगिता में पूर्ण अंक हासिल किए।

स्थानीय शुभंकरपुर स्थित आईसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी (ए) की टीम 27 ओवर में 190 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से स्वर्णमोल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा पुष्कर ने 22 और राजवीर ने 21 रन का योगदान दिया।
बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी रेड की ओर से कामरान आलम और मेधांश ने तीन-तीन विकेट लिए। अभिषेक ने दो, जबकि सार्थक और यश ने एक-एक सफलता हासिल की।
Muzaffarpur Book Fair : मुजफ्फरपुर पुस्तक मेले में बच्चों और युवाओं ने बिखेरे प्रतिभा के रंग https://t.co/iLtxlt1Eym #Muzaffarpur #bookfair pic.twitter.com/BoJz95et9T
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 26, 2026
191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम निर्धारित 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी। टीम के लिए मेधांश ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। इसके अलावा दिव्यांश ने 26, कामरान आलम ने 20, अभिषेक ने 16, आशु ने 11 तथा दीपांशु ने नाबाद 8 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी (ए) की ओर से गेंदबाजी में आयुष पटेल और सुमित ने तीन-तीन विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। सुमन ने दो, जबकि राजवीर और समीर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
मैच में शानदार 80 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले स्वर्णमोल को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.