Sports
Advertisements

दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के शर्मनाक हार के बाद गम में विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है.विराट कोहली ने ट्वीट कर जानकरी दी और एक भावुक कर देने वाला पत्र लिखा जिसमे विराट ने कहा कि मैं हमेशा हर चीज में 120% योगदान देना चाहता हूं, अगर मैं ऐसा नहीं कर पाता हूं तो यह गलत होगा। मैं इस बात को लेकर एकदम स्पष्ट हूं और मैं अपनी टीम के साथ बेइमानी नहीं कर सकता हूं


मैं बीसीसीआई को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उसने इतने लंबे समय तक मुझे अपने देश की अगुआई करने का मौका दिया। इसके साथ ही मैं अपने साथियों का भी शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्होंने पहले दिन से ही मेरे विजन पर भरोसा किया और किसी भी स्थिति में हथियार नहीं डाले।
मेरे दिल में पूरी तरह स्पष्टता है और मैं अपनी टीम को धोखे में नहीं रख सकता. मुझे पता है कि ऐसा करना सही नहीं है, लेकिन मैं अपनी टीम के साथ बेईमानी नहीं कर सकता है, इसलिए कप्तानी छोड़ने का उन्होंने फैसला लिया है.

Cricketer Kohli

वीरेंदर सेहवाग ने ट्वीट कर शानदार करियर के लिए बधाई दी और लिखा

Advertisements
भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में शानदार करियर के लिए विराट कोहली को बहुत-बहुत बधाई। आँकड़े झूठ नहीं बोलते और वह न केवल सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान थे बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक थे। बहुत गर्व हो सकता है
@imVkohli
 और आपको बल्ले से दबदबा देखने के लिए उत्सुक हूं


गौरतलब है की साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था।

#viratkohli #cricketnews #viratkohliinhindi

ये भी पढ़ें – Novak Djokovic Visa Canceled शीर्ष टेनिस खिलाडी नोवाक जोकोविच हिरासत में

भारत के शतरंज खिलाड़ी भरत सुब्रमण्यम देश के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर

ICC महिला विश्व कप 2022: भारतीय टीम की घोषणा

इंडियन ओपन बैडमिंटन बड़ा उलट फेर मालविका बनसोड ने साइना नेहवाल को हराया

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.