Sports
Advertisements

क्रिकेट के मैदान पर तहलका मचने वाले विराट कोहली ने अचानक टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा देकर क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया . कल उन्होंने ट्वीट कर एक भावुक पोस्ट डाली जिसमे उन्होंने कहा की मैं हमेशा हर चीज में 120% योगदान देना चाहता हूं, अगर मैं ऐसा नहीं कर पाता हूं तो यह गलत होगा। मैं इस बात को लेकर एकदम स्पष्ट हूं और मैं अपनी टीम के साथ बेइमानी नहीं कर सकता हूं,उन्होंने अपना काम ईमानदारी से किया और अब कप्तानी छोड़ने का समय आ गया है.


मैं बीसीसीआई को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उसने इतने लंबे समय तक मुझे अपने देश की अगुआई करने का मौका दिया। इसके साथ ही मैं अपने साथियों का भी शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्होंने पहले दिन से ही मेरे विजन पर भरोसा किया और किसी भी स्थिति में हथियार नहीं डाले।
मेरे दिल में पूरी तरह स्पष्टता है और मैं अपनी टीम को धोखे में नहीं रख सकता. मुझे पता है कि ऐसा करना सही नहीं है, लेकिन मैं अपनी टीम के साथ बेईमानी नहीं कर सकता है, इसलिए कप्तानी छोड़ने का उन्होंने फैसला लिया है.


2014 में भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था जब महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शृंखला के बीच में कप्तानी छोड़ दी थी. कोहली ने टी20 विश्व कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ दी थी जबकि वनडे टीम की कप्तानी उनसे छीन ली गई थी.

Advertisements
Virat Kohli -MSD


विराट कोहली के कॅप्टेन्सी छोड़ने बाद महेंद्र सिंह धोनी अचानक सुर्ख़ियों में आ गए हैं अपनी कही गई अनुभवी सीख के वजह से. MSD ने कप्तानी छोड़ते समय कहा था कि विभाजित कप्तानी भारत में काम नहीं करती. उन्होंने कहा था कि वो विभाजित कप्तानी पर विश्वास नहीं करते. टीम के लिए केवल एक नेता होना चाहिए. उस समय विराट कोहली टेस्ट टीम के कप्तान और एमएस धोनी सीमित ओवरों के कप्तान थे, लेकिन बाद में धोनी ने कप्तानी ही छोड़ दी थी. 2015 में एमएसडी ने भी ऑस्ट्रलिया से लगातार हार के बीच टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ सबको चौंका दिया था.अब यही परिस्थिति विराट कोहली के साथ उत्पन्न हुई है.


विराट ने रवि शास्त्री और धोनी के बारे में भी लिखा .रवि भाई और सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद जो इस गाड़ी का इंजिन रहे जो टेस्ट क्रिकेट में लगातार आगे बढ़ती रही. अंत में लिखा धोनी के बारे में ‘एम एस धोनी को बहुत धन्यवाद जिन्होंने बतौर कप्तान मुझ पर भरोसा किया और मुझे भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने में सक्षम पाया’.

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने ट्वीट किया
कोहली आपने मुझे अपने बेटे से ज्यादा गौरवान्वित किया।

रवि शास्त्री लिखते हैं -विराट,आप सिर ऊंचा करके जा सकते हैं। कप्तान के रूप में आपके पास जो कुछ है, वह कुछ लोगों ने हासिल किया है। निश्चित रूप से भारत का सबसे आक्रामक और सफल। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से दुखद दिन क्योंकि यह भारत का टीम ध्वज है जिसे हमने मिलकर बनाया है –

सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट कर कोहली को सन्देश दिया-

आपने हमेशा टीम के लिए 100% दिया और आप हमेशा देंगे। आपको भविष्य के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं।


कोहली तीसरे सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे. स्टीव वॉ ने 57 में से 41 टेस्ट जीते जबकि रिकी पोंटिंग ने 77 में से 48 टेस्ट जीते. कोहली की कप्तानी में भारत ने 68 में से 40 टेस्ट जीते.

#sunigavaskar #viratkohli #msdhoni #dhoni #ravishastri #ipl2022

ये भी पढ़ें – Novak Djokovic Visa Canceled शीर्ष टेनिस खिलाडी नोवाक जोकोविच हिरासत में

भारत के शतरंज खिलाड़ी भरत सुब्रमण्यम देश के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर

ICC महिला विश्व कप 2022: भारतीय टीम की घोषणा

इंडियन ओपन बैडमिंटन बड़ा उलट फेर मालविका बनसोड ने साइना नेहवाल को हराया

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.