Sports
Advertisements

Muzaffarpur 5 December : ग्यारहवीं जीसीए ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता GCA Open Chess Competition का आयोजन 06 दिसंबर को जीसीए सकरा शाखा में. बिहार राज्य टीम चैंपियनशिप के लिए जीसीए की शाखाओं में 75 से ऊपर खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहें हैं .

GCA Open Chess Competition निःशुल्क प्रतियोगिता

अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त गुरुकुल शतरंज अकादमी के द्वारा सकरा प्रखंड में विशुनपुर बघनगरी पंचायत के शिवालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्थित जीसीए सकरा शाखा में ग्यारहवीं गुरुकुल रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 6 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से किया जा रहा है। गुरुकुल के संस्थापक अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। इस निःशुल्क प्रतियोगिता के विजेता को ट्रॉफी एवं सभी खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

GCA Open Chess Competition
GCA Open Chess Competition

GCA Open Chess Competition गुरुकुल का लक्ष्य

गुरुकुल का लक्ष्य ग्रामीण इलाकों में शतरंज को बढ़ावा देना रहा है। विगत एक वर्ष में औराई, मुशहरी, बोचहां, मीनापुर एवं सकरा प्रखंड में शतरंज खेल का केंद्र खुलने से ग्रामीण खिलाड़ियों के बीच बौद्धिक खेल का काफी विकास हुआ है। दर्जनों खिलाड़ियों के द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है।

Advertisements

भागलपुर में आयोजित बिहार राज्य रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज में मुजफ्फरपुर के दो दर्जन से ऊपर खिलाड़ियों ने दोनों प्रतियोगिताओं में सहभागिता लिया। मुजफ्फरपुर में आयोजित आगामी टीम चैंपियनशिप के लिए भी 75 से ऊपर खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण लेना शुरु कर दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए 11वीं जीसीए ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्या भारती बिहार राज्य के विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय, भाजपा के मुजफ्फरपुर जिला उपाध्यक्ष अंकज कुमार, सकरा के जिला परिषद अनिल कुमार, गुरुकुल के शाखा संयोजक अंजनी कुमार, शिवालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अंगद ठाकुर एवं अन्य गणमान्यों के द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति में गुरुकुल शतरंज अकादमी एवं शिवालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के दर्जनों सदस्यों को सम्मिलित किया गया है।

#gurkul #chess #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.