कुशीनगर उत्तर प्रदेश में कुंएं पर चढ़ शादी देखने के दौरान हादसा,13 की मौत
Kusinagar 17 February :16 फरवरी की रात शादी का समारोह बना काल ,मौत के मुंह में समां गई 9 लड़कियों समेत 13 जिंदगियां.कुशीनगर के नौरंगिया स्कूल टोला में शादी समारोह था जिसे देखने गांव की लड़कियां कुंएं पर बने जाली पर चढ़ शादी समारोह देख रहे थे इसी बीच ज्यादा भर होने के कारण लोहे की जाली टूट गई और बड़ा हादसा हो गया जिसमे ९ लड़कियों समेत 13 लोगों की मौत हो गई.कुंएं में दर्जनों महिलाएं गिरी जिसमे अभी तक 11 महिलाओं की मौत हुई हैहादसा रात करीब साढ़े 9 बजे का है। घटना के करीब एक घंटे बाद पहुंचे प्रशासन ने देर रात तक रेस्क्यू किया। करीब 25-30 महिलाएं घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नौरंगिया स्कूल टोला के रहने वाले परमेश्वर कुशवाहा के बेटे की हल्दी रस्म का कार्यक्रम था। रात 9.30 बजे के आसपास 50-60 महिलाएं और लड़कियां गांव के बीच में बने पुराने कुएं के पास शादी की रस्म के लिए पहुंची थीं। कुएं पर स्लैब बना था।.
यूपी के कुशीनगर में एक कुएं में एक दर्जन से अधिक महिलाएं और लड़कियां गिर गईं. फिलहाल, 11 महिलाओं और लड़कियों की मौत की खबर सामने आ रही है. घटनास्थल पर अफरा-तफरी मची हुई है. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रेस्क्यू चलाया जा रहा है.#Kushinagar pic.twitter.com/mH6b6KtjN8
— Aakash Shukla (@JournoAakash) February 16, 2022
#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 16, 2022
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्य संचालित कराने तथा घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है.उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्य संचालित कराने तथा घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
#kushinagar #kushinagarnews #hindinews

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.