Bihar News
Advertisements

बिहार में आज 17 फरवरी से 1525 केंद्रों पर मेट्रिक की परीक्षा की शुरुआत गणित से

बिहार में आज 17 फरवरी से 1525 केंद्रों पर मेट्रिक की परीक्षा की शुरुआत गणित की परीक्षा से होगी.पहली पाली की 9.30 12.45 तक और दूसरी पाली 1.45 से 5 बजे तक होगी.प्रत्येक पाली में 15 मिनट का आरम्भिक समय प्रश्नों को पढ़ने और समझने के लिए दिया गया है।राज्य में 1,525 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। एग्जाम में शामिल होने के लिए कुल 16,48,894 विद्यार्थियों ( 8,06,705 छात्राएं और 8,42,189 छात्रों ) ने फार्म भरा है।


कोरोना प्रोटोकॉल में छूट के बाद इंटरमीडिएट के बाद अब मेट्रिक की परीक्षा ले रही है बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB).
एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो घबराएं नहीं एक पहचान पत्र लेकर जरूर जाएँ परिक्षा देने.अगर किसी परीक्षार्थी के फोटो में यदि त्रुटि हो, अर्थात किसी दूसरे छात्र/छात्रा की फोटो छपी हो अथवा फोटो छपी ही नहीं हो और इस कारण परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी के उपयोग के लिए प्रवेश पत्र डाटायुक्त उत्तर पुस्तिका, ओएमआर उत्तर पत्रक, उपस्थिति पत्रक में फोटो त्रुटिपूर्ण हो तो ऐसी परिस्थिति में भी छात्रों के भविस्य को देखते हुए भौतिक सत्यापन करा एग्जाम देने दिया जायेगा.छात्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आइडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा फोटोयुक्त बैंक का पासबुक लेकर परीक्षा केंद्र पर आयें यदि कोई त्रुटि हो तब.

Advertisements

पटना में 74 परीक्षा केंद्र हैं जिनमे 70,995 विद्यार्थी शामिल होंगे.प्रत्येक जिले में 4-4 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं.


मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2022 के दौरान स्टूडेंट्स जूता-मोजा पहन कर एग्जाम में शामिल हो सकते हैं. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर धारा 144 लगा दी गयी है.

More Details

Name of Board Bihar School Examination Board 
Name of the Exam  Matric & Intermediate Exam 
BSEB 10th & 12th Admit Card Download Date January Month 
Intermediate Exam Date 1st February to 14th February 2022 
Matric Exam Date 17th to 24th February 2022 
Official Website biharboardonline.bihar.gov.in

#biharboard #maricexam #hindinews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.