Bihar News
Advertisements


BPSC Teacher Recruitment BPSC TRE-2 की रद्द हुई परीक्षा की तारीख की घोषणा बिहार लोक सेवा आयोग ने कर दी है। आयोग द्वारा दिए गए सूचना के अनुसार अब सीतामढ़ी सेंटर की रद्द हुई परीक्षा अब 18 दिसंबर को होगी। सीतामढ़ी सेंटर की रद्द हुई परीक्षा अब कमला नेहरू माध्यमिक उच्च विद्यालय यारपुर गर्दनीबाग पटना में होगी।

BPSC Teacher Recruitment रद्द हुई परीक्षा अब 18 दिसंबर को

शिक्षक भर्ती की रद्द परीक्षा अब 18 दिसंबर को पटना केंद्र में
सीतामढ़ी और सिवान में एक एक केंद्र हुई थी रद्द
.

वहीं, सीवान में रद्द हुई परीक्षा अब 18 दिसंबर को होगी। सिवान के एक सेंटर की रद्द हुई परीक्षा अब कमला नेहरू माध्यमिक उच्च विद्यालय रोड नंबर 29 Patna में होगी ।

Advertisements
BPSC Teacher Recruitment
BPSC Teacher Recruitment


गौरतलब है कि 8 और 9 दिसंबर को होने वाली ये परीक्षाएं प्रश्नपत्र कम होने के कारण रद्द हो गयी थीं। सीतामढ़ी में 439 अभ्यर्थियों के प्रश्नपत्र कम गए थे । ये दोनों परीक्षाएं अब पटना में आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं में 550 से अधिक अभयर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

#bpsc #bpscteacher #Bihar

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.