Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 January : B.R.A. Bihar University संघर्ष समन्वय समिति-शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारी, पेंशनर संघ ने शिक्षा विभाग द्वारा असंवैधानिक और दमनात्मक कदम के खिलाफ कॉलेज में बैठक कर चरणबद्ध संघर्ष का ऐलान किया है।
इस संबंध में समन्वय समिति ने कुलपति को प्रतिलिपि सौंपा।

Bihar University संघर्ष समन्वय समिति-शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारी, पेंशनर संघ

इसके साथ ही प्रतिलिपि की कॉपी माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, प्रधान सचिव राज्यपाल सचिवालय, मुख्य सचिव बिहार सरकार, जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर, को भेजी गई।

B.R.A. Bihar University संघर्ष समन्वय समिति-शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारी, पेंशनर संघ ने शिक्षा विभाग द्वारा असंवैधानिक और दमनात्मक कदम के खिलाफ कॉलेज में बैठक
B.R.A. Bihar University संघर्ष समन्वय समिति-शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारी, पेंशनर संघ ने शिक्षा विभाग द्वारा असंवैधानिक और दमनात्मक कदम के खिलाफ कॉलेज में बैठक

*समन्वय समिति के संयोजक डॉ सतीश कुमार राय ने बैठक में निर्णय लेते हुए कहा कि 09.01. 2024 को विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी अपनी-अपनी इकाई में काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए धरना देंगे।

Advertisements


*12.01.24 को सभी शिक्षक एवं कर्मचारी लंगट सिंह कॉलेज में पूर्वाह्न 10:30 बजे एकत्रित होकर वहां से जुलूस के रूप में विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन करते हुए कुलपति को अपना मांग पत्र सौंपेंगे।


*समन्वय समिति ने कहा कि इधर लगातार शिक्षा विभाग द्वारा जो पत्र जारी किया जा रहा है उससे शिक्षकों और कर्मचारियों की मानहानि हो रही है। उनका वेतन, पेंशन काट लेना बिल्कुल असंवैधानिक कार्य है। शिक्षक एवं कर्मचारी मानसिक अवसाद के दौर से गुजर रहे हैं।


*संघर्ष समन्वय समिति ने मांग की है कि सरकार के जो भी पत्र शिक्षक और कर्मचारियों के खिलाफ निर्गत किया है उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
*सरकार शैक्षिक उन्नयन एवं व्यवस्था को ठीक करने के लिए शिक्षक एवं कर्मचारियों के सभी संगठनों से वार्ता कर सकारात्मक निदान निकाले।


समन्वय समिति की बैठक में डॉ सतीश कुमार राय, डॉ सुनील कुमार सिंह, प्रो जयकांत सिंह, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ हरिशंकर भारती, इंद्र कुमार दास, राजीव रंजन, फतेह बहादुर सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, रामकुमार, ललित किशोर, श्री पंकज भूषण, एमएन रिजवी, रामनाथ प्रसाद सिंह, धीरज कुमार, पवन कुमार सिंह, आरके सिंह आदि उपस्थित थे।

#teacher_union #biharuniversity

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.