Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 27 January : 75 वीं गणतंत्र दिवस Republic Day के अवसर पर दिनांक 26 जनवरी 24 को झपहां, मुजफ्फरपुर स्थित फिजिकल कालेज के मैदान में किंग कोबरा फुटबॉल एकेडमी द्वारा 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक के एक फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। यह मैच किंग कोबरा फुटबॉल एकेडमी और विजय एकादश, दरभंगा के बीच खेला गया।

republic day

Republic Day पर किंग कोबरा फुटबॉल

संघर्षपूर्ण मैच में किंग कोबरा फुटबॉल एकेडमी ने विजय एकादश को 2 – 0 से पराजित किया। दोनों गोल किंग कोबरा के अंकित राज ने किया। इसके लिए अंकित राज को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उदयीमान खिलाड़ी के रूप में विजय एकादश, दरभंगा के खिलाड़ी सिद्धार्थ को सम्मानित किया गया।

Republic Day पर किंग कोबरा फुटबॉल मैच झपहां में
Republic Day पर किंग कोबरा फुटबॉल मैच झपहां में

इस प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि प्रभारी प्राचार्य प्रो ओंकारेश्वर कुमार, सेस्टोबाल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव अखिलेश कुमार मणि उपस्थित रहे ‌।

Advertisements

आमंत्रित अतिथियों में आकाश कुमार, विकास यादव, धर्म कुमार,अमर कुमार पिंटू कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता को ट्राफी प्रदान किया। आयोजन सचिव डा. वीरेन्द्र कुमार यादव ( एन आई एस, फुटबॉल) ने खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

#football #republicday #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.