Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 January : आज दिनांक 30-01-2024 को लोक शिक्षा समिति के Muzaffarpur प्रदेश कार्यालय में प्रदेश सचिव श्री मुकेश नंदन के अवकाश प्राप्त करने पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नए प्रदेश सचिव के रूप में श्री रामलाल सिंह को अपना पद भार सौंपते हुए श्री मुकेश नंदन ने कहा कि संगठनात्मक कार्यों में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

*श्री रामलाल सिंह लोक शिक्षा समिति के नए प्रदेश सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।
*प्रदेश सचिव श्री मुकेश नंदन जी के अवकाश प्राप्त करने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

Muzaffarpur में स्नेह मिलन समारोह

पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को अपने परिवार की चिंता छोड़ समाज और संगठन की चिंता करने पड़ती है इन विपरीत परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं को संगठनभाव धैर्य धारण करना पड़ता है। इसमें समस्या का समाधान स्वतः हो जाता है कार्यक्रम का शुभारंभ अनिल कुमार राम ने एकात्मता मंत्र से किया। अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय विभाग निरीक्षक मुजफ्फरपुर, ललित कुमार राय ने कराया।

Advertisements
लोक शिक्षा समिति के प्रदेश कार्यालय Muzaffarpur में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन
लोक शिक्षा समिति के प्रदेश कार्यालय Muzaffarpur में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन


कार्यक्रम का संचालन सिवान के विभाग निरीक्षक राजेश कुमार रंजन ने करते हुए कहा कि मुकेश नंदन जी जीवनव्रती कार्यकर्ता थे। इस अवसर पर नकुल कुमार शर्मा, क्षेत्रीय सचिव, विद्या भारती, बिहार ,श्री अमरचंद जी, श्री बालमुकुंद जी ,श्री राम कुमार जी श्री जटाशंकर लाभ, कार्यालय प्रमुख,बीएड कॉलेज प्रभारी प्राचार्य श्री राजेश वर्मा, बीएड कॉलेज सचिव डॉ ललित किशोर,श्री विश्व बिहारी श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्या मंदिर, मुजफ्फरपुर, श्री धारणिकांत पांडे, जिला निरीक्षक सीतामढ़ी, एवं दरभंगा विभाग ,श्री कृष्ण कुमार प्रसाद जिला निरीक्षक बेगूसराय विभाग, डॉ सत्यनारायण गुप्त सदस्य लोक शिक्षा समिति बिहार, श्री अजय कुमार गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष, श्रीमती तारण राय उपाध्यक्ष लोक शिक्षा समिति, श्री राम कुमार केसरी संरक्षक ने अपना उद्गार व्यक्त किया।


आभार ज्ञापन लोक शिक्षा समिति के प्रदेश मंत्री डॉ सुबोध कुमार ने नए प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह जी को प्रदेश सचिव बनने पर शुभकामनाएं दी एवं मुकेश नंदन जी को उनके पारिवारिक एवं चिरंजीवी होने का संदेश दिया और कहा कि मुझे इनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। इस अवसर पर नए प्रदेश सचिव के रूप में रामलाल सिंह जी ने अपना दायित्व ग्रहण करते हुए कहा कि संपूर्ण देश राम मय है और इस विशेष अवसर पर श्री मुकेश जी से प्राप्त अनुभव लेकर पूरी निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करुंगा और लोक शिक्षा समिति को ऊंचाई प्रदान करूंगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.