www.goltoo.in

Bihar Open Rapid Chess में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू को तीसरा स्थान

January 29, 2024 | by Goltoo

Khagaria 29 Janury : Bihar Open Rapid Chess बिहार राज्य ओपेन रैपिड शतरंज में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू को तीसरा स्थान, अंतिम बाजी जितने पर विजेता बनते, ड्रॉ पर छूटी बाजी एवं तीसरे स्थान की प्राप्ति हुई.

Bihar Open Rapid Chess Khagaria

खगड़िया जिला शतरंज संघ के द्वारा खगड़िया में आयोजित बिहार राज्य ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू को तीसरे स्थान की प्राप्ति हुई है। अभिषेक सोनू ने भागलपुर, सहरसा, बेगुसराय, मुजफ्फरपुर एवं खगड़िया के खिलाड़ियों को हराकर यह उपलब्धि हासिल की हैं। सातवें एवं अंतिम चक्र में प्रथम बोर्ड पर विजेता का निर्णय के लिए अभिषेक सोनू का सामना लखीसराय के शिवप्रिय भारद्वाज से हुआ।

Bihar Open Rapid Chess में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू को तीसरा स्थान
Bihar Open Rapid Chess में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू को तीसरा स्थान

नाईट ओपनिंग पद्धति से मुकाबला शुरु हुआ। किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं करते हुए दोनों खिलाड़ियों का संघर्षपूर्ण मुकाबला अंत में ड्रॉ पर छुटा एवं बुकोल्ज के आधार पर अभिषेक सोनू को 5.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान की प्राप्ति हुई। अभिषेक की सफलता पर जिला खेल पदाधिकारियों, गुरुकुल शतरंज अकादमी के मुख्य संरक्षक अशोक झा, मनीष कुमार, विद्युत कुमार वर्मा, मंजू कुमारी, शिवानी कर्ण, प्रियंका कुमारी, अंजनी कुमार, अविनाश मोनू एवं तमाम सदस्यों ने खुशी व्यक्त की है।

#chess

RELATED POSTS

View all

view all