Sports
Advertisements

Muzaffarpur 29 January : सुहानी कुमारी और सेजल सिंह ने Muzaffarpur Dsitrict Badminton मुजफ्फरपुर जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता तिहरा ख़िताब.

मुजफ्फरपुर जिला बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में आयोजित मुजफ्फरपुर जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त तिरहुत प्रमंडल गोपाल मीणा, आरडीएस कॉलेज के बड़सर सत्येंद्र सिंह,बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ आर के गुप्ता, डॉ वी के जायसवाल के द्वारा सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Muzaffarpur District Badminton

धन्यवाद ज्ञापन मुजफ्फरपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव नीरज कुमार के द्वारा किया गया,वहीं मंच संचालन शारीरिक शिक्षक करूणेश कुमार के द्वारा किया गया।

Advertisements
सुहानी और सेजल ने Muzaffarpur District Badminton टूर्नामेंट में जीता तिहरा ख़िताब
सुहानी और सेजल ने Muzaffarpur District Badminton टूर्नामेंट में जीता तिहरा ख़िताब


आज खेले गए फाइनल मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार है-
बालिका अंडर 7 वर्ग के फाइनल में पृशा खन्ना ने सात्विकता शुक्ला को 21-7,21-6 से पराजित कर विजेता बनी। बालिका अंदर 9 वर्ग के फाइनल में सेजल सिंह ने सिद्धया कुमारी को 21-4 ,21-4 से पराजित कर विजेता बने। बालिका अंदर 11 वर्ग में सेजल सिंह ने सिद्धया कुमारी को 2-5, 21-3 से पराजित कर विजेता बनी। बालिका अंदर-19 वर्ग के फाइनल में सुहानी कुमारी ने जानवी डुगर को 21-7 , 21-12 से पराजित कर विजेता बनी ।वहीं महिला वर्ग में शुहानी कुमारी ने जानवी डुगर को21-8,21-13 पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।


बालक अंदर 7 वर्ग में रुद्र कुमार ने आयांक ठाकुर को 21-9,2- 5 से पराजित कर विजेता बने। बालक अंडर-11 वर्ग में संभव सुमन ने केविन किशोर को21-12, 23-25,21-8 से पराजित कर विजेता बने। बालक अंदर 13 वर्ग में प्रांजल वीर ने प्रभव कुमार को 21-16, 21-15 से पराजित कर विजेता बने। अंडर-15 वर्ग में काव्य कश्यप ने आयुष राज को 21-6, 21-16 से पराजित कर विजेता बने। अंडर-19 बालक वर्ग में अमृत राज ने तनवीर अहमद को 21- 18,21-18 से पराजित कर विजेता बने । वहीं मेंस डबल्स में अमृत और तनवीर की जोड़ी ने यशवर्धन और सत्यम को 21-17, 21-10 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
इस अवसर पर विकास कुमार, डॉ गुंजेश ,पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मधुकुंज , अनुराग कुमार राहुल कुमार विशाल सिंह मौजूद रहे।

#badminton #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.