Sports
Advertisements

Muzaffarpur 28 January : Muzaffarpur District Badminton मुजफ्फरपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित मुजफ्फरपुर जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे दिन खेले गए अंडर -9 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में रित्विक ने आयुष सिंह को 21-12 ,21-12 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

Muzaffarpur District Badminton U13 Final

अंडर 13 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में सेजल सिंह ने अनिका सिंह को 21-14 ,21- 13 से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया वहीं खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सेजल सिंह ने जानवी कुमारी को 21-0,21-2 से अनीका सिंह ने ओजस्विता श्री को 21-9,21-11 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका अंडर 15 वर्ग के फाइनल मुकाबले में सुहानी कुमारी ने अनिका सिंह ने 21-7, 21-6 से पराजित कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया ।वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में सुहानी कुमारी ने सबीका साजिद को 21-5,21-4 से ,अनिका सिंह ने संतोष माजसिया को 23-21, 23-21 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

Muzaffarpur District Badminton 3rd Days Report
Muzaffarpur District Badminton 3rd Days Report

बालिका अंडर-9
सेमीफाइनल मुकाबले में सेजल सिंह ने वंदिता शर्मा को 21-5,21- 6 से, सिद्धिया कुमारी ने प्रतिष्ठा सिंह को 21-6, 21-3 पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका अंडर 11 वर्ग
सेमीफाइनल मुकाबले में सिद्धिया कुमारी ने ओजस्विता श्री को 18-21, 21-17,21-13 से, सेजल सिंह ने आराध्या कौशिक को 21-4, 21-8 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका अंडर-19 वर्ग
सेमीफाइनल मुकाबले में जानवी दुग्गर ने मुस्कान को 21-14,21- 11 से सुहानी कुमारी ने हर्षिता शर्मा को 21-12,21-8 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया ।

Advertisements

बालक अंडर 11 वर्ग
सेमीफाइनल मुकाबले में केवीण किशोर ने शाश्वत शुभम को 17- 21,22-20,21-9 से संभव सुमन ने ऋतिक को 21-15, 21-6 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

बालक अंडर 13 वर्ग
प्रांजल वीर ने हर्षित सिंह को 21-3,21-3 से प्रभव कुमार ने रूद्र को 21- 9,15-21,21-12 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

बालक अंडर 15 वर्ग
काव्य कश्यप ने हर्षित सुरेका को 21-14, 21-10 से रहमते आलम ने आयुष राज को 24-22,19-21, 21-15 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

Muzaffarpur District Badminton
Muzaffarpur District Badminton 3rd Days Report

कल दिनांक 29 जनवरी कोसभी फाइनल मुकाबले सुबह 9:00 बजे से स्थानीय रामदयालु सिंह महाविद्यालय के स्पोर्ट्स कंपलेक्स हाल में खेला जाएगा।
पारितोषिक वितरण समारोह संध्या 4:30 बजे से किया जायेगा। मुख्य अतिथि के रूप में तिरहुत प्रमंडल आयुक्त गोपाल मीणा , विशिष्ट अतिथि आर डी एस कॉलेज की प्राचार्या डॉ अमिता शर्मा , एस के एम सी एच की पूर्व प्रोफेसर डॉ एच एन भारद्वाज मौजूद रहेंगे।

#badminton #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.