Sports
Advertisements

Muzaffarpur 18 February : आज दिनांक 18 फरवरी 2024 (रविवार) को मालीघाट स्तिथ रास वर्ल्ड मार्शल आर्टस् क्लब मे “इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन” के तात्वाधान मे 17वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता -2024 Karate Belt Grading Test Championship का आयोजन किया गया।

Karate Belt Grading Test Championship 2024
Karate Belt Grading Test Championship 2024

Karate Belt Grading Test Championship

इस प्रतियोगिता में ऑरकिड पाब्लिक स्कूल, हॉली क्राश इंटरनेशनल स्कूल, रास वर्ल्ड क्लब सोनपुर व रास वर्ल्ड क्लब मुजफ्फरपुर समेत रास वर्ल्ड द्वारा संचालित विभिन्न स्कूलों के 140 से ज्यादा खिलाड़ियो ने भाग लिया जिसमें की 84 खिलाड़ी पास हुए। इस कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता में सफल सभी खिलाड़ियो को “इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन” के चेयरमैन, सिहान ई॰ राहुल श्रीवास्तव के द्वारा बेल्ट बांधकर प्रमोशन दिया गया।

इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में टॉप करने वाले खिलाड़ी आदित्य राज ठाकुर को गोल्ड मेडल के साथ ब्राउन बेल्ट, सिजा् अफरोज़ को सिल्वर मेडल के साथ ऑरेंज बेल्ट व आयूश प्रकाश को ब्रांज मेडल के साथ येल्लो बेल्ट देकर सम्मानित किया गया। इस परीक्षा मे बतौर मुख्य परिक्षक सारण जिले से सेंडाई सुनील कुमार, फेडरेशन के सचिव, सेंडाई शिल्पी सोनम व कोच सेंडाई सुरज पंडित के देखरेख में परीक्षा संपन्न हुआ।

Advertisements

#karate #martialart

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.