Sports
Advertisements

Muzaffarpur 18 February : Muzaffarpur U14 Cricket League मुजफ्फरपुर अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग में संस्कृति क्रिकेट अकादमी 183 रनों से जीता।
आज स्थानीय शुभंकरपुर के खेल मैदान में अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग में संस्कृति क्रिकेट अकादमी बनाम पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए मैच में संस्कृति क्रिकेट अकादमी ने पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी को 183 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।

Muzaffarpur U14 Cricket League

Muzaffarpur U14 Cricket League image for representation
Muzaffarpur U14 Cricket League image for representation

टॉस जीत का पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कृति क्रिकेट अकादमी के तरफ से अयान ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 रनों की पारी खेली वहीं देवाशीष ने 34, पुष्पराज ने 58, आरुष ने 26 एवं दिव्यांशु ने 12 रन अपने टीम के लिए बनाए गेंदबाजी में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से अरहम ने तीन, रोहित ने एक, अरमान ने एक, आदित्य ने एक, कैलाश ने एक, शांतनु ने एक एवं आरिफ ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

संस्कृति क्रिकेट अकादमी के तरफ से अयान ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 रनों की पारी खेली-Muzaffarpur U14 Cricket League
संस्कृति क्रिकेट अकादमी के तरफ से अयान ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 रनों की पारी खेली-Muzaffarpur U14 Cricket League

जवाब में खेलने उतरी पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 16 ओवर में ही 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से आरिफ ने सर्वाधिक 22 एवं रोहित ने 12 रन अपने टीम के लिए बनाए संस्कृति क्रिकेट अकादमी के तरफ से युवराज ने तीन आरुष ने दो अयान में तीन एवं पुष्पराज ने दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।
आज के मैन ऑफ द मैच संस्कृति क्रिकेट अकादमी के अयान को दिया गया।

Advertisements

#cricket #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.