Sports
Advertisements

Muzaffarpur 20 February : Muzaffarpur U14 Cricket League के रोमांचक मुकाबले में बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी किड्स ने जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी को 3 रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

Muzaffarpur U14 Cricket League


मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग के एक अहम मैच में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी किड्स ने जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी को तीन रनों से हराकर पूर्ण अंक हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी किड्स ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए जिसमें देवराज ने 52, मयंक ने 38 एवं मनीष ने 12 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

Muzaffarpur U14 Cricket League
Muzaffarpur U14 Cricket League


गेंदबाजी में जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी की तरफ से ऋषि भूषण ने दो राघवेंद्र ने दो सेजल ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की वही एक खिलाड़ी रन आउट हुए ।
जवाब में खेलने उतरी जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 29 ओवर में 156 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी के तरफ से आशीष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 88 रन बनाए वहीं सेजल ने 19 एवं आर्यन ने 15 रन अपनी टीम के लिए बनाए। गेंदबाजी में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी किड्स के तरफ से आर्यन ने तीन आयुष ने दो मनीष ने एक एवं नैतिक ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

Advertisements


आज के मैन ऑफ द मैच बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी के आर्यन कुमार को दिया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.