Sports
Advertisements

Muzaffarpur 7 December : मुजफ्फरपुर में खेले जा रहे तीसवें अखिल भारतीय चतुर्भुज मेमोरियल कप फुटबॉल टूर्नामेंट में आज का उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के मुख्य संरक्षक डॉ फीरोज़ुद्दीन फैज , टूर्नामेंट के अध्यक्ष नंदकिशोर आर्य, आयोजन सचिव राणा करमाकर और चेयरमैन असगर हुसैन द्वारा किया गया. टूर्नामेंट के छठे दिन का मैच जमालपुर और नेपाल की टीम के साथ खेला गया.

पहले हाफ में जमालपुर की तरफ से जर्सी नंबर 10 आसिफ ने 29 मिनट में गोल किया. पहले हाफ की समाप्ति पर जमालपुर एक गोल और बीरगंज की टीम कोई गोल नहीं. दूसरे हाफ में नेपाल की टीम की तरफ से आकाश पासवान जर्सी नंबर 3 ने 63 मिनट में गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया. खेल की समाप्ति पर एक-एक गोल की बराबरी पर खत्म हुई. कांटे के मुकाबले में आज का मैच ड्रॉ रहा और दोनों टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन भी किया. कल पटना और नेपाल के बीच खेला जायगा.

#football #muzaffarpur #chaturbhujcup #fifaworldcup

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.