Muzaffarpur News

International Mother Language Day स्वभाषा के प्रोत्साहन हेतु देशभर में दस लाख लोगों तक सर्वेक्षण प्रपत्र भरने का लक्ष्य: डॉ राजेश्वर

Advertisements

Muzaffarpur 21 February : लंगट सिंह महाविद्यालय में बुधवार को International Mother Language Day अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर मातृभाषा जागरूकता अभियान चलाया गया। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, भारतीय भाषा मंच की पहल पर कॉलेज की लाइब्रेरी में स्व भाषा में जीवन व्यवहार और शिक्षा के संकल्प को लेकर अभियान चलाया गया।

International Mother Language Day

International Mother Language Day स्वभाषा के प्रोत्साहन हेतु देशभर में दस लाख लोगों तक सर्वेक्षण प्रपत्र भरने का लक्ष्य: डॉ राजेश्वर
International Mother Language Day स्वभाषा के प्रोत्साहन हेतु देशभर में दस लाख लोगों तक सर्वेक्षण प्रपत्र भरने का लक्ष्य: डॉ राजेश्वर
International Mother Language Day स्वभाषा के प्रोत्साहन हेतु देशभर में दस लाख लोगों तक सर्वेक्षण प्रपत्र भरने का लक्ष्य: डॉ राजेश्वर
International Mother Language Day स्वभाषा के प्रोत्साहन हेतु देशभर में दस लाख लोगों तक सर्वेक्षण प्रपत्र भरने का लक्ष्य: डॉ राजेश्वर

इस अवसर पर भारतीय भाषा मंच के राष्ट्रीय संयोजक प्रोफेसर राजेश्वर कुमार ने बताया कि पूरे देश में स्वभाषा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत संगोष्ठी, कार्यशाला और विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। यह सभी कार्यक्रम 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। एक गूगल फॉर्म के जरिए पूरे भारत में स्वभाषा को लेकर 10 लाख विद्यार्थी और शोधार्थियों से एक सर्वेक्षण फॉर्म भरवाया जा रहा है।

इसका उद्देश्य स्वभाषा में अपने कार्यों को करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान ” मां, मातृभूमि व मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं” इस थीम पर चलाए जा रहा है। इसके अलावा बीएमसी विभाग और हिंदी विभाग में भी छात्रों को मातृभाषा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर लाइब्रेरियन डॉक्टर मनोज कुमार, प्रोफेसर विजय कुमार, डा राजीव कुमार, डा एन एन मिश्रा , डा आनंद कुमार सिंह डॉ शिवेंद्र कुमार, रोहित कुमार समेत अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।

#international_mother_language_day

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.