Bihar News
Advertisements

Patna 22 February : बिहार में लाइब्रेरियन Librarian की बहाली का इंतजार बरसों से है और शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही इसकी मांग उठने लगी है.विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कई संगठनों ने मार्च निकाला और मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा. 8 नवंबर को बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन ने भी पटना यूनिवर्सिटी कमेटी से बिहार लाइब्रेरियन भर्ती नियमावली 2023 जारी करने और लाइब्रेरियन बहाली की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया था.

बिहार में Librarian?

आईटीआई और पॉलिटेक्निक में लाइब्रेरियन की नियुक्ति को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. शिक्षा विभाग ने एक सुचना में बताया है कि 6,421 नवस्थापित और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में Librarian के पद सृजित किये जा रहे है. लाइब्रेरियन की नियुक्ति आवश्यकताओं के मूल्यांकन और लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के आयोजन के बाद की जाएगी।

बिहार में Librarian?
बिहार में Librarian?

बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र सिंह ने कहा कि सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए विधानसभा सत्र के दौरान विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया था. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा विभाग लाइब्रेरियन भर्ती नियमावली बनाने के नाम पर करीब चार साल से गुमराह कर रहा है. जब भी विधान सभा का सत्र चलता है तो पुस्तकालयाध्यक्षों को लेकर चर्चा होती है, लेकिन नतीजा शून्य ही रहता है.

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.