Bihar News
Advertisements

तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े ड्राइवर को ओवरटेक कर गोली मारी. दिनदहाड़े बाइक सवार तीन अपराधी मुसरीघरारी के एक गैस एजेंसी ड्राइवर को एजेंसी लौटते समय गोली मारी.

Samastipur 28 July : बिहार के मुसरीघरारी में दिनदहाड़े हत्या ड्राइवर की. बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी के एक गैस एजेंसी के ड्राइवर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े ड्राइवर को ओवरटेक कर गोली मारी. दिनदहाड़े बाइक सवार तीन अपराधी मुसरीघरारी के एक गैस एजेंसी ड्राइवर को एजेंसी लौटते समय गोली मारी. मृतक को 3 गोलियां लगने का समाचार है.

गैस एजेंसी का ड्राइवर सिलेंडर डिलीवरी कर वापस एजेंसी की तरफ आ रहा था इसी बीच उदापट्टी गांव के नदी किनारे सड़क पर बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी गाड़ी को रोका और तीन गोलियां ताबड़तोड़ मार दी. मौका ए वारदात से पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हत्या के कारणों का की जानकारी अभी तक नहीं लग पाई है. दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में हुई हत्या से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई.

#Samastipurnews #Crimenews #Murder

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.