www.goltoo.in

Muzaffarpur Police : पुलिस-पब्लिक के बीच अच्छे संबंध स्थापित करने होंगे-डीजीपी एसके सिंघल

July 28, 2022 | by Goltoo

goltoonews

सरकार और आम नागरिक, जो अपेक्षा पुलिस से रखती है उस पर खरा उतरना होगा. पुलिस को पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छे संबंध स्थापित करने होंगे.

Muzaffarpur 28 July : बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने मुजफ्फरपुर में एक समीक्षा बैठक की. मुजफ्फरपुर रेंज के वरिय पुलिस अधिकारीयों आईजी डीआईजी डीएसपी के साथ एसएसपी ऑफिस में बैठक की. मुजफ्फरपुर एसएसपी ऑफिस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया . समीक्षा बैठक के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि पुलिस को अपनी कमी को पहचान कर उसे दूर करने होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और आम नागरिक, जो अपेक्षा पुलिस से रखती है उस पर खरा उतरना होगा. पुलिस को पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छे संबंध स्थापित करने होंगे.

पब्लिक सपोर्ट के बिना पुलिस सही से काम नहीं कर पाएगी. इसलिए आवश्यक है पुलिस पब्लिक संबंध अच्छे हो. बिहार पुलिस में पेंडिंग केसों की संख्या अधिक है.आईओ पर केस के दबाव अधिक होते हैं. आईओ के दबाव को कम करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है. डीजीपी ने कहा कि लंबित कांडों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए कहा भी गया है.

#Biharpolice #Muzaffarpurpolice #Muzaffarpurnews

RELATED POSTS

View all

view all