Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 4 March : LS College लंगट सिंह कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग में बिदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विगत दिनों सेवानिवृत हुए प्रो विजय कुमार को सम्मानित कर बिदाई दी गई. प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने कॉलेज प्रशासन की ओर से पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया. प्राचार्य प्रो राय ने प्रो विजय कुमार के सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा की प्रो. विजय कुमार ने पारिवारिक, सामाजिक और अकादमिक जिम्मेदारी का जिस कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है, प्रशंसनीय है.

LS College रसायनशास्त्र विभाग में बिदाई समारोह

LS College के रसायनशास्त्र विभाग में बिदाई समारोह
LS College के रसायनशास्त्र विभाग में बिदाई समारोह

उन्होंने प्रो विजय कुमार से रिटायरमेंट के बाद भी विभाग की गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़े रहने तथा विभाग के विकास में अपना योगदान देते रहने का अनुरोध भी किया. प्रो राय ने कहा कि अकादमिक उपलब्धियों के अलावा प्रो विजय कुमार ने विश्वविद्यालय के सीसीडीसी के रूप में सफलतापूर्वक कार्य कर अपनी प्रशासनिक क्षमता का भी परिचय दिया. पूर्व एमएलसी प्रो नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा नौकरी में पदोन्नति, स्थानांतरण व सेवानिवृत्ति एक सामान्य प्रक्रिया है, परंतु अपने सेवाकाल में ईमानदारी पूर्वक कार्य करनेवालों की हमेशा सराहना होती है और वे बधाई के पात्र होते है.

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो शैलेंद्र सिन्हा ने विभाग के सफल संचालन में प्रो विजय कुमार के अमूल्य योगदान की चर्चा की. समारोह में पीजी केमिस्ट्री के विभागाध्यक्ष प्रो मुमताजुद्दीन, डॉ राम बालक चौधरी, डॉ हरेंद्र कुमार, संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन विभाग के डॉ अरविंद कुमार ने किया. मौके पर श्रीमती रागिनी सिंह, प्रो गोपालजी, प्रो फैयाज अहमद, डॉ एसएच फैजी, डॉ पंकज चौरसिया, डॉ कल्पना कुमारी, डॉ नवीन कुमार, डॉ संतोष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.