www.goltoo.in

Muzaffarpur जिले से ‘लापता’ लड़की 13 साल बाद मिली , पुलिस भी रह गई दंग… अब चार बच्चों की मां बन चुकी है युवती

May 8, 2026 | by Goltoo

crime news2

बिहार के Muzaffarpur जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस से लेकर गांव वालों तक को हैरान कर दिया। कटरा थाना क्षेत्र से वर्ष 2013 में रहस्यमय तरीके से गायब हुई एक नाबालिग लड़की को आखिरकार 13 साल बाद पुलिस ने बरामद कर लिया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस लड़की को कभी अपहृत माना गया था, वह अब चार बच्चों की मां बन चुकी है।

Muzaffarpur जिले से ‘लापता’ लड़की 13 साल बाद मिली

पूरा मामला कटरा थाना क्षेत्र के देवगन गांव का है। 11 मई 2013 को मोहम्मद अली की पत्नी हरसिदा खातून ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी स्कूल गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर वापस नहीं लौटी। उस समय परिजनों ने दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र निवासी राकेश ठाकुर पर लड़की के अपहरण का आरोप लगाया था।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी रही, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। वर्षों तक यह मामला गांव और पुलिस रिकॉर्ड में ‘लापता नाबालिग’ के रूप में दर्ज रहा।

Muzaffarpur जिले से ‘लापता’ लड़की 13 साल बाद मिली , पुलिस भी रह गई दंग… अब चार बच्चों की मां बन चुकी है युवती
Muzaffarpur जिले से ‘लापता’ लड़की 13 साल बाद मिली , पुलिस भी रह गई दंग… अब चार बच्चों की मां बन चुकी है युवती

अब हाल ही में पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर जब युवती को बरामद किया गया, तो कहानी पूरी तरह बदल गई। जांच में सामने आया कि युवती का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती अपने ही पड़ोस में रहने वाले मौसेरे भाई के साथ फरार हुई थी और पिछले कई वर्षों से उसके साथ रह रही थी।

सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने पाया कि युवती अब चार बच्चों की मां है और अलग जिंदगी बिता रही है। इस पूरे घटनाक्रम ने पुराने मामले को नया मोड़ दे दिया है।

बताया जा रहा है कि उस समय मां ने जिस युवक पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया था, जांच के बाद कहानी उससे बिल्कुल अलग निकली। अब पुलिस पूरे मामले की कानूनी प्रक्रिया और पुराने केस के रिकॉर्ड को लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

RELATED POSTS

View all

view all