Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 March : मुज़फ़्फ़रपुर के RDS College में बिहार दिवस के अवसर पर ‘बिहार इतिहास के आईने में’ विषय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लोकगीत, नृत्य, नाटक और व्याख्यान के माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया गया।

RDS College में बिहार दिवस

RDS College के कृष्ण सभा भवन में आइक्यूएसी, एनएसएस इकाई, एनसीसी इकाई एवं कल्चरल कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में “बिहार इतिहास के आईने में” एक विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

RDS College

इस कार्यक्रम के तहत बिहार के सांस्कृतिक विरासत को केंद्र में रखकर लोकगीत ग्रुप डांस, सोहर गीत, छठ गीत, झिझिया एवं विदेशिया गीत की प्रस्तुति की गई। इसके साथ ही गणित ड्रामा, रैप डांस एवं बिहार गीत की प्रस्तुति छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।

Advertisements
RDS College में बिहार दिवस
RDS College में बिहार दिवस

लोकगीत ग्रुप डांस में तान्या, चुलबुल, निभा, स्नेहा, प्रिया, नेहा, पवन, राज, सत्यम, आदित्य, रितिक, आदित्य रंजन, कोमल आदि ने दर्शकों का मन मोह लिया।


शिवम और शुभम ने गणित की महत्ता पर ड्रामा प्रस्तुत किया। नितिन ने रैप डांस किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का एंकरिंग अपूर्वा और ब्रजेश ने किया।

RDS College में बिहार दिवस
RDS College में बिहार दिवस

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में बिहार इतिहास के आईने में विषय पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ आर एन ओझा ने कहा कि बिहार दिवस हम बिहारियों के लिए गर्व, गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक है। बिहार का इतिहास भारत की सभ्यता और संस्कृति का आधार स्तंभ है। बिहार में नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालय शिक्षा के वैश्विक केंद्र थे। बिहार का सांस्कृतिक विरासत भी काफी समृद्ध रहा है। मधुबनी पेंटिंग, छठ पूजा और लोकगीत यहां की पहचान है।

RDS College में बिहार दिवस
RDS College में बिहार दिवस


प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने बताया कि बिहार दिवस बिहार के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, और ज्ञान की भूमि के रूप में इसकी पहचान का जश्न मनाने का एक अवसर है।


डॉ नीलिमा झा ने कहा कि बिहार भारतीय इतिहास, सभ्यता, संस्कृति, ज्ञान और लोक परंपरा की अत्यंत समृद्ध धरती रही है। वर्तमान में बिहार के इतिहास का परचम पूरी दुनिया में लहरा रहा है। वसुधैव कुटुंबकम और शांति का संदेश बिहार की धरती से ही दिया जा रहा है।
मंच संचालन डॉ पंकज कुमार तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ रजनीकांत पांडे ने किया.

RDS College में बिहार दिवस
RDS College में बिहार दिवस


मौके पर प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार, डॉ नीलिमा झा, डॉ आर एन ओझा, डॉ आरती कुमारी, डॉ कृतिका वर्मा, डॉ प्रियंका दिक्षित, कुमारी निधि, डॉ सुमन लता, डॉ स्नेह लता, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ सौरभ राज, डॉ जयदीप घोष, डॉ हसन रजा, डॉ आशुतोष कुमार, डॉ आलोक त्रिपाठी, डॉ भगवान कुमार, डॉ नेयाज अहमद, डॉ पंकज कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ मनीष कुमार शर्मा, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ प्रवाल चटर्जी, डॉ रविंद्र कुमार, डॉ दीपक कुमार, समेत कॉलेज कर्मचारी गण, एवं सभी संकाय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.