LS College में शहीद दिवस पर ‘शहादत और युवा शक्ति’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित
March 23, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 23 March : मुज़फ़्फ़रपुर के LS College में शहीद दिवस पर ‘शहादत और युवा शक्ति’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के योगदान को याद करते हुए युवाओं को प्रेरित किया गया।
LS College में शहीद दिवस
अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर सोमवार को LS College में ‘शहादत और युवा शक्ति’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के इतिहास एवं राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने स्वाधीनता संग्राम में इन वीर सपूतों के अद्वितीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि लंगट सिंह महाविद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारियों और विचारकों का एक प्रमुख “थिंक टैंक” रहा है। उन्होंने कहा कि इस परिसर से निकले विचारों ने देश में आजादी की चेतना जगाई और आज इन महान शहीदों को याद करना उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाना है।

प्राचार्या ने आगे कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं, उसकी नींव इन शहीदों के बलिदान से रखी गई है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन महान क्रांतिकारियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।
Langat Singh College में आचार्य J. B. Kripalani की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई https://t.co/ogZWkNRK6x #news #Muzaffarpur @LS_College @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/Wvdp9ugZu1
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 19, 2026
इस अवसर पर इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. पुष्पा कुमारी ने कहा कि इन क्रांतिकारियों की रणनीति, संगठन क्षमता और साहस ने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। वहीं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शशिकांत पाण्डेय ने कहा कि भगत सिंह केवल एक क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि एक महान विचारक भी थे, जिनका सपना एक ऐसे समाज का निर्माण था जहाँ जाति और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव न हो।

कार्यक्रम का संचालन एनसीसी पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन इतिहास विभाग के प्रो. विजय कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रो. राजीव झा, प्रो. एस.आर. चतुर्वेदी, डॉ. अर्धेंदु, डॉ. बाणेश्वर शर्मा, डॉ. रीमा कुमारी, डॉ. अर्चना ठाकुर सहित अन्य शामिल थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all