Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 July : B.R.A. Bihar University प्रक्षेत्र की नवगठित कर्मचारी कार्यकारिणी ने कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय से की शिष्टाचार मुलाकात। विश्वविद्यालय प्रशासन और कर्मचारी कल्याण, प्रशासनिक सुधार, एवं शैक्षणिक उन्नयन को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा।

Bihar University नवगठित कर्मचारी कार्यकारिणी की कुलपति से शिष्टाचार भेंट

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के 28वें महाधिवेशन में गठित B.R.A. Bihar University प्रक्षेत्र की नवगठित कार्यकारिणी ने आज कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय से शिष्टाचार मुलाकात कर कार्यकारिणी के सदस्यों ने कुलपति को अपनी नई समिति का परिचय दिया और विश्वविद्यालय के कर्मचारी कल्याण, प्रशासनिक सुधार, और शैक्षणिक विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

कुलपति प्रो. राय ने इस अवसर पर कहा, “नवगठित कार्यकारिणी का उत्साह और समर्पण सराहनीय है। विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों के हित में सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम मिलकर विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

Advertisements
Bihar University नवगठित कर्मचारी कार्यकारिणी की कुलपति से शिष्टाचार भेंट

कुलपति प्रो. राय ने आगे कहा, “हमारा लक्ष्य बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय को न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का केंद्र बनाना है, बल्कि कर्मचारियों के लिए एक ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करना है जो पारदर्शी, समावेशी और प्रगतिशील हो। इसके लिए हम आधुनिक तकनीकों का उपयोग, बुनियादी ढांचे का उन्नयन, और कर्मचारी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हैं।”

कार्यकारिणी के प्रक्षेत्रीय संयुक्त मंत्री डॉ आनंद कुमार सिंह ने कुलपति प्रो राय को कर्मचारियों की समस्याओं, पर ध्यान आकर्षित किया। कुलपति ने इन मांगों पर विचार करने और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी जोड़ा, विश्वविद्यालय का विकास तभी संभव है जब प्रशासन और कर्मचारी एकजुट होकर कार्य करें। हम कर्मचारियों की हर जायज मांग को प्राथमिकता देंगे और विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल संस्थान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा इस मुलाकात से विश्वविद्यालय प्रशासन और कर्मचारी महासंघ के बीच सहयोग को मजबूती मिलेगी। मौके पर राजीव रंजन, संदीप कुमार, अभिषेक कुमार, कार्तिक पुर्णेन्दु, मृज्ञांक रंजन, संजीव किशोर सहित अन्य मौजूद रहे।

You may also like to read…

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.