Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 August : ई.टी.सी. स्‍पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित ETC Queens Trophy ई.टी.सी. क्वीन्‍स ट्रॉफी 2025 – सीज़न 1 का भव्य आगाज़ हुआ। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ महिला थाना प्रभारी अदिती कुमारी ने किया। इस अवसर पर रहुआ के पैक्स अध्यक्ष बृजेंद्र, आदर्श होटल के स्वामी आदर्श तथा खुशबू एंटरप्राइजेज़ के स्वामी मनोहर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

ETC Queens Trophy

दिन का पहला मैच खुशबू एंटरप्राइजेज़ बनाम आदर्श होटल टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए खुशबू एंटरप्राइजेज़ ने 174/5 रन बनाए। जवाब में आदर्श होटल की टीम केवल 77/8 रन ही बना सकी और मैच खुशबू एंटरप्राइजेज़ के नाम रहा।

ETC Queens Trophy

पहले ही दिन के मुकाबलों ने टूर्नामेंट का उत्साह दोगुना कर दिया।

Advertisements
ETC Queens Trophy

मैच की सबसे बड़ी आकर्षण रहीं तेजस्विनी, जिन्होंने शानदार नाबाद 50 रन बनाए और साथ ही 1 विकेट भी झटका। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें “प्लेयर ऑफ द मैच” घोषित किया गया।

ETC Queens Trophy

ई.टी.सी. स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष ने कहा –“हमें गर्व है कि इस ट्रॉफी के माध्यम से महिला खिलाड़ियों को एक नया और सशक्त मंच मिल रहा है। पहले दिन का शानदार प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि यह टूर्नामेंट अविस्मरणीय बनने वाला है।”

ट्रॉफी का दूसरा दिन कल खेला जाएगा, जिसमें दर्शकों को और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.