Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 March : LS College और जीएनआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज सभागार में एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया. कैरियर प्रोस्पेक्ट इन मैनेजमेंट विषय पर आयोजित इस व्याख्यान में वक्ताओं ने प्रबंधन के क्षेत्र में उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में बिस्तार से बताया.

LS College और जीएनआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट

LS College और जीएनआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में विशेष व्याख्यान
LS College और जीएनआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में विशेष व्याख्यान
LS College और जीएनआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में विशेष व्याख्यान
LS College और जीएनआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में विशेष व्याख्यान

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि प्रबंधन कौशल न सिर्फ नौकरी पाने में मददगार है बल्कि खुद के स्टार्टअप से सफल उद्यमी बनने में भी सक्षम बनाता है. उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रबंधन कौशल और टेक्नोलॉजी के सही प्रयोग से देश की कई स्टार्टअप कंपनिया देश विदेश में उम्दा प्रदर्शन कर रही है तथा हजारों लोगों को रोजगार दे रही है.

उन्होंने कहा कि छात्रों को फोकस नौकरी प्राप्त करने से ज्यादा अपना स्किल विकसित करने पर करना चाहिए, यही स्किल किसी भी क्षेत्र में करियर संवारने में मददगार होगा. कार्यक्रम में जीएनआइटी संस्थान के डीन (परीक्षा) डॉ निशांत कुमार सिंह ने करियर विकल्पों के बारे में बताया. मौके पर डॉ नवीन कुमार, डॉ शमशीर अली, जीएनआईटी क्षेत्रीय प्रमुख राजेश कुमार झा, अमित कुमार, सुजीत कुमार, गुरु प्रसाद कश्यप, ऋषि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.