Muzaffarpur News

Muzaffarpur News रामदयालु सिंह महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में गांव में स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया

Advertisements

Muzaffarpur 2 July : Muzaffarpur News रामदयालु सिंह महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में रामदयालु नगर स्थित भीखनपुर गांव में स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के तहत एनएसएस की स्वयं सेविका रत्नाकुमारी, अंजली कुमारी और आरती कुमारी ने महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण कर पर्सनल हाइजीन का संदेश दिया।

स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान
स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान

स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान


इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि कॉलेज की एनएसएस स्वयं सेविकाओं ने महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं के बीच सेनेटरी नैपकिन बांटकर बेहतर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि राम दयालु सिंह महाविद्यालय एनएसएस इकाई समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। एनएसएस इकाई के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाएं इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

समाज सेवा का उदाहरण


एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेविका रत्ना के नेतृत्व में स्वयं सैनिटरी पैड खरीद कर स्कूली छात्राओं के बीच वितरण किया और स्वच्छता संबंधी जानकारी दी। अभी लगातार मुजफ्फरपुर के आस-पास के गांव में एनएसएस स्वयं सेविकाओं द्वारा सेनेटरी नैपकिन वितरण किया जाएगा और महिलाओं को पर्सनल हाइजीन के संबंध में बताया जाएगा। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार, डॉ पयोली, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू कुमारी, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ इला, पंकज भूषण, अशोक कुमार ने एनएसएस स्वयं सेविकाओं का उत्साहवर्धन किया।

#Muzaffarpur #news #nss Rdscollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.