Muzaffarpur 12 March : RDS College राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया।
RDS College मतदाता जागरूकता रैली

मतदान मौलिक अधिकार होने के साथ-साथ लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है-प्राचार्य डॉ अनिता सिंह

लोक सभा आम निर्वाचन 2024 RBBM College में Voter Awareness Campaign #Muzaffarpur #rbbmcollegehttps://t.co/CzBvFpTwiH pic.twitter.com/onIJoWld2f
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 12, 2024
मतदाता जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि मतदान मौलिक अधिकार होने के साथ-साथ लोकतंत्र के सेहत के लिए अत्यंत जरूरी है। मतदान जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत वोट देने के लिए प्रेरित करना इस अभियान का हिस्सा है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने बताया कि मतदान जागरूकता का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को हमारे लोकतंत्र में भाग लेने और उनकी आवाज सुनने के लिए प्रेरित करना है।

*मतदान जागरूकता रैली आरडीएस कॉलेज परिसर से निकलकर माधोपुर सुस्ता गांव में पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया। युवा एवं गांव वासियों से शत प्रतिशत मतदान देने की अपील एनएसएस स्वयंसेवकों ने की।
*इस अवसर पर महिला दिवस के अवसर पर सुस्ता ग्राम की वार्ड सदस्य प्रियंका कुमारी और गुड़िया कुमारी को सम्मानित किया गया।
मतदान जागरूकता रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ईशा, काजल, अर्चना, किसलय, श्रावणी, श्रेया, प्रतीक्षा, ज्योति, नेहा, सोनू, प्रणव, एंजेल, पूजा, रागिनी, विवेक, कृष्णा आदि ने राजा कुमार की अध्यक्षता में मतदान अभियान चलाया।
मतदान जागरूकता रैली को कॉलेज के शिक्षकगण, कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राओं ने संबोधित किया और उसके उद्देश्य को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।