www.goltoo.in

अतिथि शिक्षकों ने High Court Patna का दरवाजा खटखटाया: आरक्षण रोस्टर का पालन न करने का आरोप

March 13, 2024 | by Goltoo

high-court

Muzaffarpur 13 March : हिन्दी विषय के अतिथि शिक्षकों ने High Court Patna हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया: आरक्षण रोस्टर का पालन न करने का आरोप,राज्यपाल से भी की थी आरक्षण रोस्टर का अनुपालन नहीं करने की शिकायत.

अतिथि शिक्षकों ने High Court Patna का दरवाजा खटखटाया

हिंदी विषय के आरक्षित कोटे के अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने बीआरए बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरक्षण रोस्टर का अनुपालन नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

 High Court Patna
अतिथि शिक्षकों ने High Court Patna का दरवाजा खटखटाया

जानकारी हो कि दो महीने पूर्व हिंदी विषय के हटाये गये अतिथि सहायक प्राध्यापकों में 18 गेस्ट फैकल्टी को बिना आरक्षण रोस्टर का अनुपालन करते हुए पुनर्नियुक्त कर दिया गया था। इसको लेकर बचे हुए अतिथि शिक्षकों ने राज्यपाल, शिक्षा मंत्री, उच्च शिक्षा निदेशक एवं कुलपति से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

मुख्य याचिकाकर्ता महेश प्रसाद सिंह व अन्य पेटिशनर डॉ संतोष कुमार, संजीव कुमार सौरभ, डॉ संगीता कुमारी, डॉ गीता कुमारी व संतोष लाल ने बताया कि हम लोग थक-हार कर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अधिवक्ता अरुण कुमार ने कहा कि आरक्षण रोस्टर का अनुपालन नहीं करना एक गंभीर मामला है।

RELATED POSTS

View all

view all