Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 15 August : देश के स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगाठ के अवसर पर LS College मे पारंपरिक हर्ष उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस पर्व मनाया गया। प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने राजेंद्र स्मृति पार्क में ध्वजारोहण किया.

LS College मे स्वतंत्रता दिवस

LS College
LS College मे स्वतंत्रता दिवस

प्रो राय ने इस अवसर पर कॉलेज परिसर में अवस्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इस अवसर पर प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा आजादी के इस अमृत काल में हम सभी राष्ट्र के प्रति सच्ची आस्था रखते हुए इस पर्व को मनाएं एवं प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्य एवम दायित्वों का निर्वहन करें तथा समाज में शिक्षा एवं संस्कारों को प्रचारित तथा प्रसारित करने में अपना योगदान दें।

LS College
LS College मे स्वतंत्रता दिवस
LS College
LS College मे स्वतंत्रता दिवस

आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हम सब संकल्प ले की सब लोग मिल जुलकर आनेवाली पीढ़ी के स्वर्णिम भविष्य के निर्माण में नए जोश और समर्पण से अपना योगदान देंगे और बिहार की शैक्षणिक व्यवस्था के सुधार में भागीदार बनेंगे। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से बिहार की शिक्षा व्यवस्था सुधार की अग्रसर है। छात्रों एवम अभिभावकों को भी आत्मचिंतन करना होगा तथा अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।ध्वजारोहण के पश्चात एनसीसी कैडेट्स ने ऑडिटोरियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से समा बांधा।

Advertisements

मौके पर कॉलेज के प्रो जयकांत सिंह, प्रो राजीव झा, प्रो पुष्पा कुमारी, एनसीसी पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार, डॉ अर्धेंदु, डॉ साजिदा अंजुम, डॉ मनीष झा, डॉ नवीन कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ इम्तियाज समेत सभी शिक्षक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.