Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 18 September : Muzaffarpur के विशुनपुर विद्यालय में मेरा युवा भारत के सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधारोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया।

विशुनपुर विद्यालय Muzaffarpur में पौधारोपण

आज दिनांक 18-09-2026, शुक्रवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर के द्वारा विशुनपुर युवा मंडल के तत्वावधान में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित “सेवा संकल्प अभियान”, जो दिनांक 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक चलेगा, के अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय विशुनपुर में पौधारोपण एवं स्वच्छता/सफाई अभियान चलाया गया।

विशुनपुर विद्यालय Muzaffarpur में पौधारोपण
विशुनपुर विद्यालय Muzaffarpur में पौधारोपण
विशुनपुर विद्यालय Muzaffarpur में पौधारोपण
विशुनपुर विद्यालय Muzaffarpur में पौधारोपण

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती पूनम कुमारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मीनापुर के दोनों मेरा युवा भारत स्वयंसेवक संतोष कुमार एवं मुकेश कुमार रजक के साथ-साथ युवा मंडल के सदस्य अमरजीत कुमार, गौरव कुमार, रविकांत कुमार, मनीष कुमार एवं विवेक कुमार तथा विद्यालय के शिक्षक विशाल कुमार,अनिकेत कुमार एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थीगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Advertisements

अभियान के दौरान युवा मंडल के सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान एकत्रित कूड़ा-कचरे का उचित स्थान पर निस्तारण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण की रक्षा करने तथा समाज के अन्य लोगों को भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.