Muzaffarpur 19 March : 21 मार्च 2024 गुरुवार को लंगट सिंह महाविद्यालय मे भारतीय भाषा सम्मेलन Indian Language Conference का आयोजन किया गया है। इसका आयोजन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली और लंगट सिंह महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इसको लेकर अब तैयारी अंतिम चरण में है।
Indian Language Conference
लंगट सिंह कॉलेज में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि इस तरह के आयोजन से भारतीयता को बढ़ावा मिलता है। भाषा एवं संस्कृति दोनों एक दूसरे के पूरक और वाहक भी हैं। भाषा की दृष्टि से भारत एक समृद्ध देश है। प्राचीनतम भाषा संस्कृत की पहचान पूरी दुनिया में रही है। इसलिए इस तरह के आयोजन का विशेष महत्व है।
कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि भारतीय भाषा सम्मेलन मे एक दर्जन से अधिक भाषाओं के विद्वान मौजूद रहेंगे। साथ ही बिहार के क्षेत्रीय भाषाओ पर भी भाषाविदों का संबोधन होगा।

भारतीय भाषा मंच के राष्ट्रीय संयोजक डा. राजेश्वर ने बताया कि इस सम्मेलन में शोधार्थी, विद्यार्थी, शिक्षाविद भाग लेंगे। इसके लिए पंजीकरण आवश्यक है।
सम्मेलन मे भारतीय भाषा व संस्कृति परंपरा पर आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें सर्वश्रेष्ठ होने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
RDS College ओरिएंटेशन प्रोग्राम : प्राचार्य डॉ अनिता सिंह https://t.co/dmqtSTR9Yb #Muzaffarpur #rdscollege pic.twitter.com/1zpQhPjsJX
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 18, 2024
इसका उद्देश्य भारतीय भाषा में शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस भारतीय भाषा सम्मेलन में जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार वाजपेयी मुख्य अतिथि होंगे जबकि BRABU मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रो दिनेशचंद्र राय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। भाषा सम्मेलन में देशभर के 300 से अधिक भाषाविद सम्मिलित होंगे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।