Satya Kalindi Memorial Cup सत्या कालिंदी स्मृति कप पर सम्राट एकादश का कब्जा
April 15, 2024 | by Goltoo
Muzaffarpur 15 April : Satya Kalindi Memorial Cup सत्या कालिंदी स्मृति कप पर सम्राट एकादश का कब्जा ।
Satya Kalindi Memorial Cup


डॉ राजीव कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ, मुजफ्फरपुर ने अपने स्व माता पिता के स्मृति में आयोजित कराया सत्य कालिंदी स्मृति T-20 चित्रांश क्रिकेट कप

डॉ राजीव कुमार की क्रिकेट टीम चित्रांश सम्राट एकादश क्रिकेट टीम ने चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच एकादश को 99 रन से हरा कर जीता सत्य कालिंदी स्मृति T-20 चित्रांश क्रिकेट कप।





सत्य कालिंदी कप पर सम्राट एकादश का कब्जा।
Jhelum River Boat Tragedy श्रीनगर की झेलम नदी में नाव पलटी https://t.co/cvn97iORv3 #jhelumriver #srinagar pic.twitter.com/ZT0oa7NoVZ
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 16, 2024
चित्रांश सम्राट एकादश क्रिकेट टीम बनाम
चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच एकादश ।


मुख्य अतिथि डॉ मोनालिसा, ऊपमहापौर , मुजफ्फरपुर एवं डॉ नवीन कुमार, ACMO ,सदर अस्पताल, मुजफ्फरपुर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ पल्लवी सिन्हा , नेत्र रोग विशेषज्ञ , मुजफ्फरपुर एवं डॉ शलभ सिन्हा, नेत्र रोग एवं रेटिना विशेषज्ञ, मुजफ्फरपुर को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर स्वागत,अभिनन्दन एवं सम्मानित किया गया।


मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने फीता काट कर मैच का उद्घाटन किया।

दिनांक 14:04:2024 को स्थान : NICA क्रिकेट GROUND , कपरपुरा , कांटी मुजफ्फरपुर में खेले गये मैच जो चित्रांश सम्राट एकादश क्रिकेट टीम बनाम चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच एकादश के बीच खेला गया था में सम्राट एकादश ने खेल एवं सांस्कृतिक मंच एकादश पर 99 रनों से शानदार जीत दजॅ कर सत्य कालिंदी कप पर किया कब्जा।

सम्राट एकादश ने टौस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।

सम्राट एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 289 रनों का स्कोर खङा किया ।

सम्राट एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विवेक रंजन ने शानदर 61 रन,
सामंत कुमार ने शानदार 60 रन, समीर सम्राट ने 25 रन, डा राजीव कुमार ने 6 रन, साहिल सिन्हा ने 24 रन, डेविल ने 34 रन , सुनील कुमार ने 13 रन, प्रशांत ने 12 रन, आशुतोष ने 9 रन, राकेश ने 6 रनो का योगदान दिया ।

चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजीव सिन्हा ने 1 विकेट, उत्सव ने 1 विकेट, संदीप ने 1 विकेट, गौरव ने 1 विकेट एवं शिवम ने 1 विकेट लिया ।
जबाब में चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक एकादश की टीम 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना पाई । फलस्वरूप सम्राट एकादश ने खेल एवं सांस्कृतिक मंच एकादश पर 99 रनों से जीत दर्ज किया एवं सत्य कालिंदी कप पर कब्जा किया।

चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच एकादश ओर से बल्लेबाजी करते हुये उत्सव ने 53 रन, गौरव ने 43 रन, शिवम् ने 15 रन, राजेश मुरली ने 11 रन, पिंकू ने 11 रन, संदीप ने 6 रन, आकाश ने 7 रनों का योगदान दिया

सम्राट एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए हुये समीर सम्राट ने 3 विकेट, डा अजय कुमार ने 3 विकेट , सामंत ने 2 विकेट, विवेक ने 1 विकेट एवं सुनिल ने 1 विकेट लिया ।

सम्राट एकादश के सामंत कुमार को शानदार बल्लेबाजी गेंदबाजी करने हेतु हेतु प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया ।

*प्लेयर ऑफद मैच सामंत कुमार
*बेस्ट बौलर समीर सम्राट एवं डॉ अजय कुमार
*बेस्ट बैटर विवेक रंजन एवं उत्सव
*बेस्ट फील्डर सुनील एवं शिवम
एव इमर्जिंग प्लेयर राजेश कुमार
को दिया गया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने विजेता कप सम्राट एकादश को एवं उपविजेता कप चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच एकादश प्रदान किया ।


मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने दोनों टीमो के सभी खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर शील्ड एवं मोमेंटो से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया।
Challengers Trophy पर मुजफ्फरपुर टाइगर्स का कब्जा https://t.co/1ZDRsBS13o #Muzaffarpur #cricket
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 15, 2024
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद से हमारा शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है । खेलकूद का हमारे जीवन महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम सब को खेल कूद से जुङे रहना चाहिए।

आज के मैच के अंपायर श्री सोनू एवं श्री आशीष एवं स्कोरर श्री रणदीप ठाकुर थे ।

ईस अवसर पर डॉ राजीव कुमार, डा अजय कुमार , ई संजय कुमार , राजीव सिन्हा, समीर सम्राट, मुकुंद श्रीवास्तव,के के सिन्हा , आकाश, मुकेश सिन्हा, राकेश सिन्हा , राजेश मुरली, संजय कुमार, अंकुर, तन्मय, संदीप कुमार, सामंत , सुनील, श्लोक ,सत्येन्द्र पिंकू, शुभम, उमेश, साहिल , आशीष, शिवम्, आशुतोष, मुकेश कुमार, गौरव, आकाश वर्मा, शुभम एव अन्य उपस्थित रहे.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all