Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 22 April : महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस Earth Day का आयोजन स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्त्वावधान में मनाया गया.

Earth Day MDDM College

जिसमें अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य डॉ. कनुप्रिया ने कहा कि पृथ्वी हमारी माँ है, इसकी संरक्षा हमारा कर्तव्य है। पृथ्वी है तो हम हैं। विश्व पृथ्वी दिवस का मकसद पृथ्वी की सेहत को ठीक रखना है। आसपास की धरती को हरी-भरी रखनी है।

Earth Day MDDM College
Earth Day MDDM College

इस अवसर पर विभागाध्यक्षा प्रोफेसर नीलम कुमारी ने पृथ्वी दिवस पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम है । यह विश्व के 193 देशों में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य प्रकृति को संरक्षित रखना है। पूर्व विभागाध्यक्षा डॉ पूनम सिन्हा ने कहा कि पृथ्वी दिवस पर्यावरण संरक्षण पर बल प्रदान करने के लिए मनाया जाता है। वर्ष 2024 के पृथ्वी दिवस की थीम- “ग्रह बनाम प्लास्टिक” है । यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के गंभीर मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित करती है। प्रकृति को प्लास्टिक से मुक्त करना हमारा कर्तव्य है।

Advertisements
Earth Day MDDM College
Earth Day MDDM College

कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान विभाग की छात्राओं ने ग्लोबल वार्मिंग पर अपना – अपना आलेख प्रस्तुत किया, भाषण दिया और परियोजना कार्य का प्रस्तुतीकरण किया जिनमें प्रमुख हैं – सोनाली, फवीली, सानु ,दीक्षा, विजय लक्ष्मी, सौम्या, सुरभि, सलोनी, काजल, अनुष्का,तन्नु , रंजना , सुमन,दिव्या,और रूपा आदि।


विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्राचार्य महोदया के साथ वनस्पति विज्ञान विभाग की सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं ने मिलकर वृक्षारोपण किया। प्रकृति रक्षा के नारे लगाए और पोस्टर लगाया ।धन्यवाद ज्ञापन डा. श्वेता यादव ने किया। मौके पर शिक्षकों में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश रंजन ,डा. विभा रानी , डा. रवि भूषण सिंह, डा. विपिन कुमार तथा अन्य शिक्षकेतरकर्मियों में विवेक रंजन , नवीन पार्थ , विजय पाल, सचिन कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.