Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 15 May : बीआरए Bihar University के सीनेट हाल में पीजी मनोविज्ञान विभाग की ओर से “न्यू रिसर्च ट्रेंड” पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 16 May को होगा।

Bihar University एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार

Bihar University एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार
Bihar University 16 May एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार

इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय करेंगे। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्य वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में बीएचयू के मनोविज्ञान विभाग के प्रो संदीप कुमार एवं बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो इंतेखाबूर रहमान शामिल होंगे।

Bihar University एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार
एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार

डॉ गुप्ता ने बताया कि सेमिनार की पूरी तैयारी हो चुकी है। तैयारी समिति के सभी सदस्यों ने सीनेट हॉल की तैयारी का जायजा ले लिया है। विभिन्न विश्वविद्यालयों से लगभग 200 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।

Advertisements


मौके पर तैयारी समिति के प्रो आभा रानी सिन्हा, डॉ अलका जायसवाल, डॉ तुलिका, डॉ पयोली, सुनीता कुमारी, श्री रणवीर कुमार, निधि चंद्रा, डॉ अफरोज, डॉ ललित किशोर, अमलेंदु कुमार आदि उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.