Muzaffarpur 27 May : RDS College स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में “कविता: रचना प्रक्रिया व पाठ विश्लेषण” विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात कवि एवं चिंतक श्री मदन कश्यप ने कहा कि कविता मनुष्यता की मातृभाषा है। कविता भाषा कौशल से ज्यादा अनुभव, कल्पना, आत्मलोचन, आत्मबोध और यातना से महान बनती है। कवि को यही मुख्य तत्व महान कवि बनाता है।
RDS College Seminar

कविता मनुष्यता की मातृभाषा है.। कविता भाषा कौशल से ज्यादा अनुभव, कल्पना, आत्मलोचन, आत्मबोध और यातना से महान बनती है। कवि को यही मुख्य तत्व महान कवि बनाता है।-कवि एवं चिंतक श्री मदन कश्यप






Bihar University नैक मूल्यांकन प्रक्रिया की तैयारी पर बैठक https://t.co/1bf3IqurvE #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/0LUG2f8Sj2
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 27, 2024

विषय प्रवेश कराते हुए विभागाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने कविता रचना प्रक्रिया के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।

डॉ नीलिमा झा, डॉ नीरज मिश्रा एवं आशीष कुमारी कान्ता ने भी कविता के संवेदनशील तत्वों पर प्रकाश डाला। कवि को परिस्थिति और समाज के अनुसार संवेदनशील होना चाहिए। मनुष्यता की भावना से ओतप्रोत होनी चाहिए।


अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि कविता का महत्वपूर्ण तत्व संवेदना है। कवि का संवेदनशील होना जरूरी है तभी कविता बड़ी बनती है। महान कवियों ने मनुष्यता को केंद्र में रखकर कविता की रचना की है। उन्होंने हिंदी विभाग को इस प्रकार के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया।

Bihar University केंद्रीय पुस्तकालय ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ https://t.co/cJhqXc6Gja #Muzaffarpur #goltoo @brabu_ac_in pic.twitter.com/tHClZPValU
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 27, 2024


मौके पर डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ नीरज मिश्रा, डॉ आशीष कांता, डॉ नीलिमा झा, डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ अनुपम कुमार, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ सारिका चौरसिया, समेत सभी शिक्षक एवं छात्र मौजूद थे।



मंच संचालन डॉ रमेश कुमार गुप्ता, स्वागत डॉ सरोज पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनोज कुमार सिंह ने किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।