Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 June : RDS College में चल रहे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु फार्म की बिक्री प्रारम्भ हो गई है.

RDS College में नामांकन हेतु फार्म की बिक्री शुरू

RDS College में नामांकन हेतु फार्म की बिक्री शुरू
प्राचार्य डॉ अनिता सिंह-RDS College में नामांकन हेतु फार्म की बिक्री शुरू

आरडीएस कॉलेज में कुल छह व्यावसायिक पाठ्यक्रम चल रहे हैं, जिसमें बीलिस (बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस)-एक वर्षीय डिग्री कोर्स, मास कम्युनिकेशन (पत्रकारिता)-तीन वर्षीय डिग्री कोर्स, बीसीए (बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन)-तीन वर्षीय डिग्री कोर्स, बीबीए (बैचलर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन), तीन वर्षीय डिग्री कोर्स, इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री-तीन वर्षीय डिग्री कोर्स
तथा इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज-तीन वर्षीय डिग्री कोर्स के लिए नामांकन फार्म मिलना शुरू हो गया जिसकी अंतिम तिथि 18.06.2024 है। छात्र संबंधित विभाग एवं कार्यालय से संपर्क कर प्रोस्पेक्टस एवं नामांकन फार्म की प्राप्ति कर सकते हैं।


प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने बताया कि सभी वोकेशनल कोर्स को विषय विशेषज्ञ द्वारा संचालित कराया जा रहा है। अत्याधुनिक लैब की सुविधा व्याप्त है। समय-समय पर टेस्ट परीक्षाएं आयोजित की जाती है। व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु समय-समय पर वर्कशॉप, संगोष्ठी एवं सेमिनार कराया जाता है। छात्रों के ज्ञान संवर्धन के लिए विशेष कक्षाएं भी चलाई जाती है। कॉलेज में प्लेसमेंट सेल के माध्यम शत प्रतिशत प्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध है।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.